top of page

दिल्ली पुलिस ने यूपी के लखीमपुर खीरी से दबोचा वाहन चोर गिरोह का मास्टरमाइंड

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 15 दिस॰ 2025
  • 1 मिनट पठन

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने इंटरस्टेट ऑटो-लिफ्टर सिंडिकेट का पदार्फाश करते हुए गिरोह के मुख्य सदस्य शाहदरा, दिल्ली निवासी श्रीवास्तव पुत्र सतीश चंद को भटनागर कॉलोनी, लखीमपुर खीरी, यूपी से गिरफ्तार किया है। ये गिरोह पूरे भारत में वाहन चोरी करता था। इस गिरोह के सदस्य फ्लाइट से एक जगह से दूसरी जगह जाते थे। आरोपी पूरे भारत में कार चोरी के कई मामलों से जुड़ा है।

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा के अनुसार आरोपी आलोक को रोहिणी कोर्ट ने 17 मई, 2023 को भगोड़ा अपराधी घोषित किया था। आरोपी अपने सूत्रों से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त दुर्घटनाग्रस्त कारों के दस्तावेज हासिल करता था और उसी मेक की चोरी की गई कार पर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त/दुर्घटनाग्रस्त कारों के विवरण में हेरफेर करता था। इसके बाद पूरी तरह से क्षतिग्रस्त/दुर्घटनाग्रस्त कार के दस्तावेजों के आधार पर वह चोरी की कार को खुले बाजार में अच्छी कीमतों पर बेचता था। आरोपी अपने साथियों के साथ गिरोह में शामिल हो गया और चोरी की कारों की खरीद-बिक्री शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि आरोपी अभय सिंह और आलोक श्रीवास्तव ने मोहम्मद अशरफ व रिजवान से एक चोरी की फॉर्च्यूनर कार खरीदी थी। उन्होंने चोरी की इस कार की नंबर प्लेट, इंजन नंबर और चेसिस नंबर बदल दिया था। नई नंबर प्लेट, आरसी, बीमा के कागजात तैयार किए थे जो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त वाहन के थे। जांच के दौरान, आरोपी अभय सिंह, मोहम्मद अशरफ और रिजवान को अपराध शाखा ने गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन आरोपी आलोक श्रीवास्तव केस दर्ज होने के बाद से ही गिरफ्तारी से बच रहा था।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page