top of page

दिल्ली पुलिस की बल्ले-बल्ले, अब रिटायरमेंट से एक दिन पहले मिलेगा प्रमोशन

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 12 दिस॰ 2025
  • 2 मिनट पठन

कांस्टेबलों को अब रिटायरमेंट से एक दिन पहले मिलेगा एसआई तक का प्रमोशन



नई दिल्ली। दिल्ली में पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना के साथ हुई पुलिस आयुक्त और दिल्ली पुलिस के सभी आला अधिकारियों की बैठक में एक अहम फैसला लिया गया। इस फैसले के अनुसार, अब दिल्ली पुलिस में सिपाही से सब इंस्पेक्टर तक सेवानिवृत होने से एक दिन पहले उनकी एक रैंक बढ़ाई जाएगी। बैठक में उपराज्यपाल ने इसकी संस्तुति की। बता दें कि इस फैसले से दिल्ली पुलिस के 88,000 से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा होगा। इतना ही नहीं मई 2025 में गृह मंत्रालय ने सीएपीएफ और असम राइफल्स वालों को भी ऐसा ही मानद पद देने की इजाजत दी थी। इसी को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने प्रस्ताव भेजा था और अब मंजूर हो गया।

बता दें कि रिटायरमेंट वाले दिन प्रमोशन सिर्फ नाम का होगा, लेकिन सम्मान बहुत ही बड़ा होगा। इससे सब इंस्पेक्टर मानद इंस्पेक्टर बन जाएंगे. अरक मानद सब-इंस्पेक्टर बन जाएंगे. ऐसे ही हेड कांस्टेबल को मानद एएसआई की उपाधि मिल जाएगी वहीं कांस्टेबल मानद हेड कांस्टेबल बन जाएंगे। ये उपाधी केवल रिटायरमेंट वाले दिन दिया जाएगा, जिससे जवान गर्व से घर जाएं।

शुक्रवार को पुलिस मुयालय में आयोजित कार्यशाला में इस फैसले की जानकारी मिलते ही पुलिस कर्मियों में खुशी की लहर दौड़ गई वहीं पुलिस अफसरों ने एलजी का आभार जताया। इस कार्यशाला में पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा ने दिल्ली पुलिस की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने पिछले तीन सालों में 70 टेरर स्लीपर मॉड्यूल का भंडाफोड़ करके और 30 आतंकवादियों और उनके साथियों को गिरफ्तार करके आतंक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।दिल्ली पुलिस साइबर अपराध पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है और उठाए गए कदमों में धोखाधड़ी की गई राशि की ई-एफआईआर की सीमा 10 लाख रुपये से घटाकर 1 लाख रुपये करना शामिल है। साइबर अपराधियों के इको सिस्टम को उखाड़ फेंकने के लिए साइहॉक जैसे विशेष आॅपरेशनों में शामिल हैं।

इस मौके पर एलजी विनय कुमार सक्सेना ने लाल किले में कार विस्फोट की घटना के बाद और संगठित अपराध/ड्रग्स/ गैंगस्टरों के खिलाफ दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए जांच प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने दिल्ली पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग पहलों की भी प्रशंसा की जिसमें सशक्त, वी केयर, युवा, प्रहरी आदि शामिल हैं। उन्होंने दिल्ली पुलिस को फुटपाथों परअतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page