top of page

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 10 हजार एयर पयूरीफायर लगाएगी सरकार

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 19 दिस॰ 2025
  • 1 मिनट पठन

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली एक बार फिर जहरीली हवा की चपेट में है। प्रदूषण का स्तर इतना खतरनाक है कि सांस लेना तक मुश्किल हो गया है। वहीं, दिल्ली सरकार वायु प्रदूषण से निपटने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। बावजूद इसके अब तक राजधानी की वायु गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ है। ऐसे में अब दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने शुक्रवार को दिल्ली सचिवालय में घोषणा की है कि सरकारी स्कूलों में 10 हजार एयर प्यूरीफायर लगाए जाएंगे। साथ ही सितंबर 2026 तक भलस्वा लैंडफिल साइट को भी खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि बाद में अगले चरणों में सभी क्लास रूम को इसके दायरे में लाया जाएगा। आज ही स्कूलों में 10 हजार एयर प्यूरीफायर लगाने के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सच्चाई किसी से छिपी नहीं है कि पिछली आम आदमी पार्टी सरकार ने प्रदूषण को लेकर जमीनी समाधान देने के बजाय केवल विज्ञापन की राजनीति पर ध्यान दिया। कभी आॅड-ईवन, कभी 'गाड़ी आॅफ' जैसे दिखावटी अभियान चलाए गए, जिनका कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया। शिक्षा मंत्री ने कहा, ''विज्ञापनों तक सीमित इन उपायों के बीच नगर निगमों को समय पर फंड नहीं दिए गए, सफाई कर्मचारियों की अनदेखी की गई और स्थायी इंफ्रास्ट्रक्चर व तकनीकी समाधानों पर गंभीरता से काम नहीं हुआ। हमारी सरकार द्वारा आज नई ईवी पॉलिसी को लागू किया जा रहा है। भलस्वा लैंडफिल को खत्म करने का काम जोरो पर है। नगर निगमों को मजबूत कर सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है। सफाई कर्मचारियों के अधिकार, संसाधन और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।''

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page