top of page

दिल्ली के महापौर ने एमसीडी की विशेष बैठक में नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 15 दिस॰ 2025
  • 2 मिनट पठन

नई दिल्ली। दिल्ली के महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने दिल्ली नगर निगम की एक विशेष बैठक के दौरान नवनिर्वाचित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले पार्षदों में अलग अलग वार्डों से निर्वाचित प्रतिनिधि शामिल हैं। वार्ड संख्या 35 मुंडका से अनील, वार्ड संख्या 56 शालीमार बाग बी से अनीता जैन, वार्ड संख्या 65 अशोक विहार से वीना अरोड़ा, वार्ड संख्या 74 चांदनी चौक से सुमन कुमार गुप्ता, वार्ड संख्या 76 चांदनी महल से मोहम्मद इमरान, वार्ड संख्या 120 बरखम्बा बी से मनीषा देवी, वार्ड संख्या 128 त्रिलोकपुरी कला से रेखा रानी, वार्ड संख्या 139 नारायणा से राजन अरोड़ा, वार्ड संख्या 163 संगम विहार ए से सुरेश चौधरी, वार्ड संख्या 164 दक्षिण पुरी से राम स्वरूप कनौजिया, वार्ड संख्या 173 ग्रेटर कैलाश से अंजू मेहता और वार्ड संख्या 198 विनोद नगर से सरिता चौधरी ने शपथ ली।

नवनिर्वाचित पार्षदों को बधाई देते हुए महापौर ने सभी पार्षदों को शुभकामनाएं दीं तथा सामूहिक प्रयास और सहयोग के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सभी पार्षदों को समर्पण और एकता के साथ मिलकर कार्य करना चाहिए, ताकि नागरिक समस्याओं का समाधान किया जा सके और दिल्ली की जनता का कल्याण सुनिश्चित हो। महापौर ने बताया की विशेष बैठक के दौरान नागरिकों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। उन्होंने दिल्ली नगर निगम की नागरिक प्रशासन को सुदृढ़ करने और राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों के जीवन स्तर में सुधार के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया। नवनिर्वाचित पार्षदों ने कहा कि अपने क्षेत्र के लिए काम करेंगे, साफ सफाई उनकी सबसे पहली प्राथमिकता है। क्षेत्र की समस्याओं को दिल्ली नगर निगम में उठाएंगे और उसके समाधान का पूरा प्रयास करेंगे। बता दें कि दिल्ली एमसीडी उपचुनाव के 12 वार्डों में भाजपा 7 पर, आम आदमी पार्टी की 3 और कांग्रेस ने एक सीट पर जीत हासिल की है। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) उपचुनाव के नतीजे 3 दिसंबर बुधवार को घोषित किए गए थे।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page