दिल्ली के चार स्कूलों में 30 दिसम्बर से सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग कैम्प लगाएगी दिल्ली पुलिस
- Jantantra Live

- 18 दिस॰ 2025
- 1 मिनट पठन

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की महिलाओं और बच्चों के लिए स्पेशल पुलिस यूनिट ने 10वें सेल्फ डिफेंस विंटर कैंप 2025-26 के लिए रजिस्ट्रेशन इनवाइट किए हैं। यह कैंप पूरे दिल्ली में 4 अलग-अलग जगहों पर आयोजित किया जाएगा। यूनिट डीसीपी ने इन कैम्पों के बारे में बताया कि मदर मैरी स्कूल मयूर विहार फेज-1, सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल जेजे कॉलोनी नंबर-2 नांगलोई, सर्वोदय को-एड विद्यालय एफ-ब्लॉक बुध नगर इंद्र पुरी और सरकारी सर्वोदय को-एड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-6, आरकेपुरम में यह सेल्फ डिफेंस विंटर कैम्प लगाए जाएंगे। इनमें शामिल होने के लिए दिल्ली की छात्राएं, कामकाजी महिलाएं और गृहिणियां मुफ्त सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग के लिए खुद को रजिस्टर कर सकती हैं। डीसीपी ने बताया कि इस कैंप का मकसद रोजमर्रा की चीजों का इस्तेमाल करके प्रतिभागियों को बेसिक सेल्फ-डिफेंस टेक्नीक सिखाकर उन्हें सशक्त बनाना है। रजिस्ट्रेशन 15 दिसंबर से शुरू हो चुकी है जो 26 दिसंबर तक वेन्यू पर या आॅनलाइन की जा सकती हैं। इसके बाद कैंप 30 दिसम्बर से 14 जनवरी तक दोपहर 12 बजे से 2.00 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। समापन पर सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग लेने वाली महिलाओं व युवतियों को सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे।



टिप्पणियां