दिल्ली के कालकाजी एक्सटेंशन में कूड़े और गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
- Jantantra Live

- 23 दिस॰ 2025
- 1 मिनट पठन

नई दिल्ली: तुगलकाबाद विधानसभा क्षेत्र के पॉश कॉलोनी कालकाजी एक्सटेंशन में दो दिनों से लगातार आरडब्ल्यूए और अपार्टमेंट के लोगों के द्वारा अपने इलाके में कूड़े का अंबार और कंस्ट्रक्शन मैटेरियल अवैध तरीके से सड़क पर डालने को लेकर जमकर दिल्ली सरकार और नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया है.
दरअसल, यह प्रदर्शन इलाके में फैली हुई गंदगी और कंस्ट्रक्शन मैटेरियल सड़क पर डालने की वजह से होने वाली परेशानियों को लेकर कर रहे है. उनका मानना है कि क्षेत्र में साफ सफाई नहीं है, जबकि कालकाजी एक्सटेंशन पॉश कॉलोनी में गिना जाता है. इस पूरे प्रदर्शन पर स्थानीय विधायक सही राम पहलवान ने कहा कि कालकाजी एक्सटेंशन एक पॉश कॉलोनी है. वहां की समस्या मैंने भी देखी है. लोग गंदगी और कंस्ट्रक्शन मटेरियल से परेशान है. दूसरे दूसरे इलाके का कंस्ट्रक्शन मैटेरियल वहां पर लाकर डाला जाता है. इसकी शिकायत मैंने कई बार नगर निगम कमिश्नर से भी की है. दिल्ली के महापौर को भी इस समस्या से अवगत कराया गया है अगर बीते कुछ दिनों में इस समस्या का निदान नहीं किया जाता है तो हम भी लोगों के साथ मिलकर प्रदर्शन करेंगे और जरूरत पड़ी तो सिविक सेंटर का भी घेराव करेंगे. लोग चाहते हैं कि उन्हें दिल्ली में स्वच्छ हवा और उनका इलाका स्वच्छ और सुंदर दिखें. उनके इलाके में गंदगी और कूड़े का ढेर देखने के बाद गेस्ट भी उनके घर आना नहीं चाहता है. इसलिए वह चाहते हैं कि इतना महंगा फ्लैट खरीदने के बाद भी अगर उन्हें बुनियादी सुविधाएं नहीं मिले तो फिर दुख होता है. हम चाहते हैं कि दिल्ली सरकार हमारी समस्याओं पर ध्यान दें.



टिप्पणियां