डीएलएफ कालोनी में फ्लैट में लगी आग, सामान जलकर राख
- Jantantra Live

- 8 दिस॰ 2025
- 1 मिनट पठन
वॉक कर रहे लोगों ने सो रहे प्रोजेक्ट मैनेजर को दरवाजा तोड़कर बचाया

गाजियाबाद। भोपुरा स्थित डीएलएफ कालोनी में सोमवार सुबह अचानक एक फ्लैट में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। धुंआ देख पार्क में टहल रहे लोगो ने शोर मचाया और फ्लैट में फंसे व्यक्ति को बचाया।
जानकारी के मुताबिक डीएलएफ कलोनी की बिल्डिंग नम्बर सी 1/ 85 जी के 3 ग्राउंड फ्लोर पर संजीव कुमार अपने पुत्र के साथ रहते हैं। संजीव दिल्ली के कड़कड़डूमा में कस्टेक्सन कम्पनी में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्य करते हैं। सोमवार अल सुबह उनके फ्लैट में शॉर्ट सर्किट से सोफा में आग लग गई जिसके बाद पूरे घर मे आग फेल गई। संजीव अंदर कमरे में सो रहे थे। आग लगने से घर मे फ्रिज सोफा एसी जल गई गनीमत रहा की किचन में रखा एलपीजी गैस सिलेंडर में आग नही लगी नही तो बड़ा हादसा हो सकता था। जब संजीव कुमार की नींद खुली तो उन्होंने अपने आपको आग में घिरा पाया। वे पीछे बालकोनी में पहुचे, जहां पार्क में मॉर्निक वाक कर रहे लोगो ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया और अंदर फंसे संजीव कुमार को सुरक्षित बाहर निकाला वही आग की जानकारी मिलते पूरी बिल्डिंग से लोग अपने अपने फ्लैट से बाहर आ गए। गनीमत रही कि समय रहते लोगो ने आग बुझा दी और एक बड़ा हादसा टल गया।



टिप्पणियां