top of page

गोवा-नाइट क्लब में आगजनी से 25 मौतें

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 7 दिस॰ 2025
  • 2 मिनट पठन

इनमें 20 कर्मचारी, क्लब मैनेजर सहित 4 गिरफ्तार



नई दिल्ली/गोवा। गोवा के अरपोरा इलाके में शनिवार देर रात एक नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई, मरने वाले में 20 क्लब के ही कर्मचारी हैं। गोवा पुलिस ने क्लब मैनेजर सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

सीएम प्रमोद सावंत ने कहा, शुरूआती जांच के मुताबिक पटाखे फोड़ने से आग लगी। कुछ लोग बाहर आ गए लेकिन कुछ नहीं आ सके, जिससे उनकी जान चली गई। पूरी जांच की जा रही है, और एक हफ्ते में रिपोर्ट मिल जाएगी। संबंधित अधिकारियों को भी सजा दी जाएगी। मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा। शुरूआती जांच में सामने आया है कि क्लब में फायर सेफ्टी नियमों का पालन नहीं किया गया था। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और फोरेंसिक (एफएसएल) टीम आग की असली वजह की जांच कर रही है। वहीं, प्रधानमंत्री ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों को लिए 2 लाख रुपए और घायलों के लिए 50 हजार रुपए देने का ऐलान किया है।

गोवा के डीजीपी आलोक कुमार ने बताया कि 25 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। मरने वालों में ज्यादातर क्लब में काम करने वाले कर्मचारी थे। डीजीपी ने कहा- आग सबसे पहले ग्राउंड फ्लोर में बनी रसोई से क्लब के दूसरे हिस्सों में फैली। इसलिए सबसे ज्यादा शव किचन एरिया से मिले हैं। भागने की कोशिश में दो लोगों की मौत सीढ़ियों पर हुई।

जानकारी के मुताबिक, अरपोरा गांव के इस नाइटक्लब में रात 1 बजे के करीब सिलेंडर ब्लास्ट हुआ. क्लब बर्च बाय रोमियो लेन के कर्मचारी हैं, जो वहां काम कर रहे थे. वहीं 50 घायलों को इलाज के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. मृतकों में 4 पर्यटक और क्लब के 19 कर्मचारी हैं. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने माना है कि आग से निपटने के पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम क्लब में नहीं थे. ये क्लब गोवा की राजधानी पणजी से 25 किलोमीटर दूर है और लेट नाइट पार्टी के लिए मशहूर है.

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page