top of page

गोवा अग्निकांड के बाद गाजियाबाद के मॉल व रेस्टोरेंटों में चला चेकिंग अभियान

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 7 दिस॰ 2025
  • 2 मिनट पठन

अग्निशमन विभाग की टीम ने राजनगर व इंदिरापुरम में फायर सेफ्टी उपरकरण परखे, स्टाफ को दिए टिप्स



गाजियबाद। उत्तरी गोवा के अरपोरा में एक नाईट क्लब में हुए हृदय विदारक अग्निकांड में दर्जनो लोगों की मौत के बाद उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में अग्निशमन विभाग ने मॉल, रेस्टोरेंटों, क्लबों व कैफों में फायर सेफ्टी के उपकरणों की जांच तेज कर दी है। इसी कड़ी में गाजियाबाद में अग्निशमन विभाग की टीमों ने आरडीसी राजनगर, वैशाली, कौशांबी और इंदिरापुरम में जांच अभियान चलाया।

गाजियाबाद मे मुख्य अग्निशमन अधिकारी एव समस्त प्रभारी अधिकारी फायर स्टेशन के द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाकर ऐसे 31 स्थल जैसे आरडीसी राजनगर के मैसर्स गौर सेन्ट्रल मॉंल, मैसर्स बार्बी क्यू नेशन रेस्टोरेन्ट, मैसर्स स्काई हाउस रेस्टोरेन्ट एण्ड बार, गौर सेन्ट्रल मॉंल, मैसर्स हल्दीराम शॉप एवं रेस्टोरेन्ट, मैसर्स हिट एण्ड पिन्ट रेस्टोरेन्ट एण्ड बार, मैसर्स द फुड वर्कशाप, मैसर्स रिबाउन्ड कैफे एण्ड लाउन्ज, मैसर्स होटल एडीआर, मैसर्स द वॉंक रेस्टोरेन्ट (गूजबम्पस), मैसर्स व्यू बाई डयूटी फ्री ए यूनिट आॅफ एले हाउस रेस्टारेन्ट प्रा0लि0, मैसर्स हैवल्स आफ फलेवर, मैसर्स जैक एण्ड ग्रिल, कौशांबी के मैसर्स दि लिकर हाउस एजल मॉल, मैसर्स एसएपीटी रेस्टोरेन्ट एजंल मॉल, मैसर्स दि पबलर हाउस कैफे बार एंजल मॉल, मैसर्स दि ब्लू कैफे एंजल मॉल, वैशाली के मैसर्स दि टैरेस स्काई बार एण्ड रोज शाप्रिक्स मॉल, इंदिरापुरम के मैसर्स मिस्ट्री आॅफ फूड हैबीटेट सेन्टर, मैसर्स इन्पर फैक्टो हैबीटेट सेन्टर, मैसर्स फलाईेंग डचमेन कैफे बार हैबीटेट सेन्टर, मैसर्स दि मोनार्च बार बी क्यू विलेज रेस्टोरेन्ट बार हैबीटेट सेन्टर, मैसर्स ड्रिक्किन डिडेक्टिव हैबीटेट सेन्टर, मैसर्स आवियरी दि कोक टेल नेस्ट हैबीटेट सेन्टर, मैसर्स गोला सिजर्स बार एण्ड रेस्टोरेन्ट हैबीटेट सेन्टर, मैसर्स मिन्स्ट्री आफॅ बियर हैबीटेट सेन्टर की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था एव आकस्मिकता के समय सुगम पलायन हेतु उपलब्ध निकास मार्गो का निरीक्षण/परीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान स्थापित अग्निशमन उपकरणो को प्रतिष्ठान मे कार्यरत कर्मियो के माध्यम से चलवाकर देखा गया। उपस्थित सभी व्यक्तियो को स्थापित समस्त अग्निशमन कार्यप्रणाली को सदैव आटोमोड पर कार्यशील अवस्था मे रखने हेतु निर्देश दिये गये। सभी निकास के मार्गो को अवरोध मुक्त कराते हुये निर्देश दिये गये कि किसी भी दशा मे निकास मार्गो को अवरोधित न किया जाये।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page