गाजियाबाद में सुशासन सप्ताह 'प्रशासन गाँव की ओर' संबधी कार्यशाला संपन्न
- Jantantra Live

- 23 दिस॰ 2025
- 1 मिनट पठन

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश शासन के निदेर्शों के अनुपालन में 19 दिसंबर से 25 दिसंबर के तक सुशासन सप्ताह-प्रशासन गाँव की ओर आयोजित करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा में ऐसे सेवानिवृत्त अधिकारी जिनके द्वारा जनपद में जिलाधिकारी के पद पर अपनी सेवाएँ दी हो, को कार्यशाला में मुख्य अतिथि बनाये जाने के निर्देश के क्रम में गाजियाबाद के पूर्व जिलाधिकारी रहे विमल कुमार शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
उपरोक्त कार्यशाला में जनपद स्तरीय नवाचार पर लघु फिल्म, जनपद के विषय में जानकारी तथा जनपद में विगत 05 वर्षों में जनसेवा प्रदायगी, स्वास्थ्य, शिक्षा, शिकायत निवारण, सामाजिक कार्य आदि क्षेत्रों में किये गये 2 उल्लेखनीय कार्य एवं पहल का प्रस्तुतीकरण भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल द्वारा नवाचार के अन्तर्गत आँगनबाडी केन्द्रों के उच्चीकरण के माध्यम से शिक्षा प्रदान करने आदि विषयों पर प्रकाश डाला गया। यह भी अवगत कराया गया कि जनपद की समस्त तहसीलों एवं विकास खण्ड स्तर पर भी सुशासन सप्ताह के अन्तर्गत कार्यक्रमों का आयोजन कराया जा रहा है। सुशासन सप्ताह से सम्बन्धित गतिविधियों में सफल मामलों कस संकलन कर पोर्टल पर अपलोड करने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में सेवानिवृत्त आईएएस विमल कुमार शर्मा, सीडीओ अभिनव गोपाल, अपर जिलाधिकारी (भू०/रा०) विवेक कुमार व जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक प्रदीप कुमार पाण्डेय सहित विकास विभाग के अफसरों व कर्मचारियों द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।



टिप्पणियां