गाजियाबाद में सुभाष युवा मोर्चा ने भारत रत्न चौधरी चरण सिंह चित्रकला प्रतियोगिता कराई
- Jantantra Live

- 14 दिस॰ 2025
- 2 मिनट पठन

गाजियाबाद। सुभाष युवा मोर्चा द्वारा द्वितीय भारत रत्न चौधरी चरण सिंह चित्रकला प्रतियोगिता रविवार को संजय नगर सेक्टर 23 स्थित परमहंस पब्लिक स्कूल में कराई गई। चित्रकला प्रतियोगिता का शुभारंभ नरेंद्र चौधरी द्वारा मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में लगभग 170 बच्चों ने विभिन्न वर्गों में भाग लिया।
यह चित्रकला प्रतियोगिता पांच वर्गों में आयोजित की गयी । प्रतियोगिता के समापन पर सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण करते समय मुख्य अतिथि पूर्व आईएएस वीके पंवार ने कहा कि चित्रकला के माध्यम से एक मुख व्यक्ति भी अपनी अभिव्यक्ति व्यक्त कर सकता है यह एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा खूब पढ़ा लिखा और एक अनपढ़ व्यक्ति भी अपने भावों को सबके समक्ष प्रस्तुत कर सकता है जो व्यक्ति सैद्धांतिक रूप से विभिन्न मुद्दों को नहीं समझ पाता वह व्यक्ति भी एक चित्र के माध्यम से उन बातों को समझ सकता है। विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर डॉक्टर लाल रत्नाकर ने कला साहित्य के ऊपर प्रकाश डालते हुए बच्चों को कला के महत्व को समझाया और बताया कि विश्व पटेल पर व्यावसायिक रूप से भी कला का यह क्षेत्र कितना उपयोगी है, बहुत बड़े-बड़े कलाकारों की पेंटिंग करोड़ों करोड़ों रुपए में बिकती हैं और कला के माध्यम से किसी भी विषय पर की गई अभिव्यक्ति अन्य सब साधनों के मुकाबले ज्यादा बेहतर होती है।
पुरस्कार वितरण समारोह में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए सुभाष युवा मोर्चा के संस्थापक सत्येंद्र यादव ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस और चौधरी चरण सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बच्चों से उनकी तरह आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि अगर ईमानदारी से परिश्रम करेंगे तो आपका भविष्य सुनहरा होगा। प्रतिभागियों को डिप्टी मेयर प्रवीण चौधरी,अमरदात शर्मा, सुधीर चौधरी, नरेंद्र चौधरी, नरेंद्र नंदी, राजीव गौतम, श्रीमती वंदना चौधरी एडवोकेट बबीता डागर आदि ने भी संबोधित किया।

प्रतियोगिता के प्रथम वर्ग जो कक्षा एक से कक्षा 5 तक आयोजित किया गया में रिया को प्रथम पुरस्कार, दिया वर्मा को द्वितीय पुरस्कार, अंशिका अरोड़ा को तृतीय पुरस्कार, एवं जानवी, अनन्या, माही कौशिक, कृतिका एवं गौरी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। द्वितीय वर्ग जो कक्षा 6 से कक्षा 8 तक का था में शुभम भारती को प्रथम पुरस्कार, अर्जुन गिरी को द्वितीय पुरस्कार, उत्कर्ष कुमार को तृतीय पुरस्कार, प्रदान किया गया एवं वंशिका, स्वाति झा, कृष्णा, आयुषी, प्राची शाक्य को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। तृतीय वर्ग जो कक्षा 9 एवं कक्षा 10 में आयोजित किया गया उक्त में हर्ष को प्रथम पुरस्कार, शाहनवाज को द्वितीय पुरस्कार, नूपुर सैनी को तृतीय पुरस्कार एवं कपिल शर्मा, लकी, चेतना पवार, अंशिका वर्मा, एवं अनुराग को सांत्वना पुरस्कार दिया। गया एवं चतुर्थ वर्ग जो कक्षा 11 कक्षा 12 में आयोजित किया गया में शोएब को प्रथम पुरस्कार सोनल वर्मा को द्वितीय पुरस्कार और अंकुश को तृतीय पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा एक ओपन वर्ग में अभिभावकों का भी आयोजित किया गया , उक्त में भी अभिभावकों को सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य रूप से दीपक वर्मा, मनोज कुमार शर्मा होदिया, राम गणेश यादव ओमप्रकाश भोला, सुनील दत्त, शैलेंद्र श्रीवास्तव, निशांत त्यागी, जेपी यादव, आरती शुक्ला, सियाराम यादव, राजेंद्र गौतम, राजेंद्र यादव, शैलेंद्र भारती, अमृत चौधरी रेखा चौधरी, रश्मि त्यागी, संजय श्रीवास्तव, ललन पांडे, प्रवीण चौधरी आदि उपस्थित रहे।



टिप्पणियां