top of page

गाजियाबाद में सीएम योगी ने जनप्रतनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 8 दिस॰ 2025
  • 1 मिनट पठन

कहा-'शादी के कार्यक्रम कम, जनता के बीच ज्यादा रहें'



गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गाजियाबाद में नेहरू नगर के सरस्वती शिशु मंदिर मेरठ मंडल के जनप्रनिधियों के साथ बैठक की। यहां उन्होंने विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि विकास कार्य में तेजी लाएं। जहां काम फंस रहा है उसके बारे में जानकारी दें। समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने एसआईआर कार्य की समीक्षा की। उन्होंने फर्जी मतदाता को हटाने के लिए कहा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि शादी के कार्यक्रम में कम और लोगों के बीच ज्यादा रहें। इस दौरान वह कुछ विधानसभा में एसआईआर के काम को लेकर असंतुष्ट भी दिखे और सुधार के लिए कहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में मेरठ मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में मतदाता सूची के एसआईआर कार्यक्रम को गंभीरता से लेने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से न छूटे और फर्जी मतदाताओं के नाम हटाए जाएं। योगी आदित्यनाथ ने बूथ स्तर पर निगरानी रखने और एसआईआर कार्यक्रम को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। बता दें कि बीते 12 दिन में सीएम योगी का यह गाजियबाद में तीसरा दौरा था।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page