गाजियाबाद में सिविल डिफेंस के वार्डनों को प्रशिक्षण दिया गया
- Jantantra Live

- 9 दिस॰ 2025
- 1 मिनट पठन

गाजियाबाद। सिविल डिफेंस के उपनियंत्रक ने बताया कि मंगलवार को कविनगर रामलीला मैदान के आडिटोरियम में वार्डन व स्वयंसेवक क्षमता निर्माण प्रशिक्षण का द्वितीय सत्र आयोजन किया गया। जिसके प्रथम सत्र में सहायक उपनियंत्रक गुलाम नबी द्वारा आग का त्रिभुज और आग बुझाने के सिद्धान्त एवं अग्नि की विधियों पर प्रकाश डाला गया। भोजन अन्तराल के उपरांत अग्निशमन विभाग से आये हुए अधिकारी द्वारा अग्निशमन दल का गठन एवं आग की वर्गीकरण, आग लगने के कारण एवं आग से बचाव पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।

उक्त प्रशिक्षण में श्रीमती विमलेश, भण्डार अधीक्षक, हर्ष वर्मा, डिवीजनल वार्डन, आरक्षित एवं दीपक अग्रवाल, डिवीजनल वार्डन टाउन हॉल प्रखण्ड नागरिक सुरक्षा द्वारा प्रशिक्षण के सफलतापूर्वक आयोजन में नागरिक सुरक्षा के समस्त स्टॉफ तथा वरिष्ठ वार्डनों द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण सत्र शाम को संपन्न हुआ।



टिप्पणियां