गाजियाबाद में सिविल डिफेंस का सात दिवसीय ट्रेनिंग कैम्प संपन्न
- Jantantra Live

- 15 दिस॰ 2025
- 1 मिनट पठन
सिविल डिफेंस के प्रशिक्षण शिविर में वार्डनों को स्ट्रोक, हार्ट अटैक और हैमरेज से बचाव के बारे में जानकारी दी

गाजियाबाद। कविनगर रामलीला मैदान के सभागार में सिविल डिफेंस के वार्डनों और स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित करने के लिए चल रहे साप्ताहिक प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर सोमवार को सर्वप्रथम नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद के सहायक उपनियंत्रक गुलाम नबी द्वारा प्रशिक्षण में आये वार्डन व स्वयंसेवकों को स्ट्रोक, हार्ट अटैक एवं बे्रन हैमरेज से बचाव के संबंध में जानकारी प्रदान की गयी। इसके अतिरिक्त नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद की वार्डन सेवा की स्टॉफ आफिसर हताहत सेवा में तैनात डॉ० प्राची गर्ग द्वारा कृत्रिम श्वसन के प्रकार एवं सीपीआर, स्ट्रेचर एवं घायल को ले जाने का तरीका, सीपीआर एवं स्ट्रेचर का अभ्यास विषय पर प्रकाश डाला।

उपरोक्त प्रशिक्षण से संबंधित परीक्षा प्रश्नपत्र के माध्यम से ली गयी। प्रशिक्षण के समापन दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी (नगर)/ उपनियंत्रक एवं चीफ वार्डन नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद द्वारा प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाले वार्डनों को प्रमाण पत्र वितरित किए गये। इसके बाद प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले वार्डन व स्वयंसेवकों का एडीएम सिटी द्वारा उत्सार्वधन किया गया ओर उनसे फीड बैक भी प्राप्त किया गया। उक्त प्रशिक्षण में हर्ष वर्मा, डिवीजनल वार्डन आरक्षित, दीपक अग्रवाल, डिवीजनल वार्डन, तुषार शर्मा, आईसीओ नागरिक सुरक्षा द्वारा अपना विशेष सहयोग प्रदान किया गया।



टिप्पणियां