top of page

गाजियाबाद में लिंक रोड पर धूं-धूंकर जली गाड़ी, चालक किसी बाहर निकला

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 15 दिस॰ 2025
  • 1 मिनट पठन

गाजियाबाद। लिंक रोड थानाक्षेत्र स्थित नवीन फल सब्जी मंडी के पास सोमवार रात करीब 8:15 बजे उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब हाईवे पर चलती एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और गाड़ी बीच सड़क पर धूं धूं कर जलने लगी। आग लगते ही कार चालक किसी तरह गाड़ी से बाहर निकला और जान बचाकर मौके से फरार हो गया। जलती कार की वजह से हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि एक फायर टेंडर की मदद से आग पर काबू पाया गया और जली हुई कार को सड़क से हटाकर किनारे किया गया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। एसीपी साहिबाबाद ने बताया कि हादसा मोहन नगर से मंडी की ओर जा रही कार में हुआ है। आग की चपेट में आने से कार की नंबर प्लेट भी पूरी तरह जल चुकी है, जिससे वाहन और चालक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस गाड़ी की जानकारी जुटाने के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page