top of page

गाजियाबाद में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल का 77वां स्थापना दिवस मना

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 11 दिस॰ 2025
  • 1 मिनट पठन

गाजियाबाद। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल पीआरडी विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में 77वां स्थापना दिवस स्थानीय मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र युवा केंद्र गाजियाबाद में मनाया गया जिसमें पीआरडी जवानों द्वारा परेड की सलामी प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी/पीडी डीआरडीए प्रदीप कुमार को दी गई। प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विजेता पीआरडी परेड टोली को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। पीआरडी जवानों द्वारा की गई परेड की सराहना की गई।

मंच का संचालन श्री ऋषि कुमार, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी गाजियाबाद द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी, गाजियाबाद को बुके एवं सम्मान प्रतीक देकर स्वागत किया गया।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page