गाजियाबाद में नाबालिग से रेप करने वाला गिरफ्तार
- Jantantra Live

- 8 दिस॰ 2025
- 1 मिनट पठन

गाजियाबाद। थाना लोनी बॉर्डर पुलिस ने 10 साल की बच्ची से रेप करने के मामले में सलमान नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है पुलिस ने सलमान के कब्जे से एक मोबाइल टैब भी बरामद किया है। आरोपी ने इसी टैब से पहले बच्ची को वीडियो दिखाई फिर रेप की वारदात को अंजाम दिया।
दरअसल 7 दिसंबर 2025 को पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर दी थी कि सलमान नाम के व्यक्ति ने उनकी बेटी को वीडियो दिखाकर रेप किया है। शिकायत मिलते ही थाना लोनी बॉर्डर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की धड़पकड़ के लिए टीम का गठन किया। दरअसल, 8 दिसंबर 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सलमान खान उर्फ अल्लारक्खा लोनी बॉर्डर क्षेत्र में दिखाई दिया है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पीड़िता के घर आताझ्रजाता था। उसने बताया कि 6 दिसंबर को उसने पीड़िता को उसी टैब पर अश्लील वीडियो दिखाकर रेप किया था। जब बच्ची की मां को इसकी जानकारी हुई तो वह टैब लेकर मौके से फरार हो गया था और बाद में वीडियो डिलीट कर दी थी। गिरफ्तार आरोपी सलमान खान मूल रूप से बेहटा धीरा, जिला हरदोई का रहने वाला है, लोनी बॉर्डर इलाके में किराए का मकान लेकर रह रहा था। सलमान पर लोनी बॉर्डर थाने में एक मुकदमा दर्ज है अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।



टिप्पणियां