top of page

गाजियाबाद में धर्म छिपाकर की युवती से की दोस्ती, आरोपी गिरफ्तार

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 12 दिस॰ 2025
  • 1 मिनट पठन

गाजियाबाद मुरादनगर में धर्म छिपाकर एक युवती से दोस्ती करने और शादी का दबाव बनाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर पीड़िता के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का भी आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की।

मुरादनगर की एक कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले उसे इंस्टाग्राम पर 'अजय ठाकुर' नाम के एक युवक का मैसेज आया। युवक ने उससे दोस्ती की और मिलने के लिए एक पार्क में बुलाया। वहां उसने युवती के कुछ फोटो खींचे और अश्लील हरकतें कीं। उस टाइम वह 16 साल की थी।

कुछ समय बाद युवती को पता चला कि युवक का असली नाम मोहम्मद आदिल है। इसके बाद युवती ने उससे दूरी बना ली, लेकिन आदिल लगातार उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर वह गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता था। आरोप है कि आरोपी ने अब युवती के पुराने फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल कर आपत्तिजनक बातें भी लिखी हैं। फोटो वायरल होने के बाद से पीड़िता डर के कारण घर से बाहर नहीं निकल पा रही है। पीड़िता ने इस संबंध में मोदीनगर थाने में तहरीर दी। एसीपी मसूरी सर्किल लिपि नगायच ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी आदिल पुत्र जमील, निवासी कस्बा रोड, मुरादनगर को गिरफ्तार कर लिया है।


 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page