गाजियाबाद में गंदे नाले पर लगने वाले अवैध बाजार को बंद कराया गया
- Jantantra Live

- 14 दिस॰ 2025
- 1 मिनट पठन
बाजार बंद कराने के व्यापारियों ने कोतवाली में दिया था धरना

गाजियाबाद। जिले में पिछले पांच साल से गंदे नाले के ऊपर लगाए जा रहे अवैध बाजार को नगर निगम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बंद करा दिया गया। नगर निगम के जोन अधिकारी और एसीपी कोतवाली के नेतृत्व में पूरी टीम मौके पर पहुंची और अवैध कब्जा हटवाया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आगे इस स्थान पर अवैध बाजार नहीं लगाने दिया जाएगा। बताया गया है कि लंबे समय से इस अवैध बाजार को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। हाल ही में व्यापारियों द्वारा कोतवाली में धरना दिए जाने के बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बाजार हटवा दिया। प्रशासन ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों और गंदे नालों पर अवैध कब्जा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



टिप्पणियां