गाजियाबाद में गंदगी फैलाने वालों पर नगर निगम की सख्ती
- Jantantra Live

- 8 दिस॰ 2025
- 1 मिनट पठन
एक सप्ताह में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 6 लाख 57 हजार रुपये का जुर्माना वसूला

गाजियाबाद। नगर निगम ने शहर को साफ रखने के लिए मार्केट एरिया में बड़ा अभियान चलाया है। गंदगी फैलाने और प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर पिछले एक सप्ताह में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कुल 6 लाख 57 हजार रुपये का जुमार्ना वसूला है। सभी पांचों जोन में लगातार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही बाजारों में जन जागरूकता के बोर्ड लगाए जा रहे है ताकि लोगों में साफ-सफाई के प्रति जिम्मेदारी की भावना बढ़े।
अधिकारियों ने बताया कि आरडीसी राजनगर क्षेत्र में कूड़ा घर विलोपित करते हुए वहां जागरूकता बोर्ड लगाए गए है। स्पष्ट संदेश दिया जा रहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने पर जुमार्ना तय है। लोग 311 एप्लिकेशन और हेल्पलाइन 18001803012 पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं या मलवा उठाने की जानकारी दे सकते हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश ने बताया कि विजयनगर जोन में सेनेटरी एंड फूड इंस्पेक्टर श्वेता सिंह की टीम ने सम्राट चौक और प्रताप विहार सहित कई बाजारों में अभियान चलाया। कुल 1,69,000 रुपये का जुमार्ना वसूला गया। सिटी जोन में घंटाघर, रमते राम रोड, बजरिया, लोहिया नगर और पटेल नगर क्षेत्रों में प्लास्टिक मुक्त अभियान के दौरान 57 हजार का जुमार्ना लगाया गया। मोहन नगर जोन में श्याम पार्क और लाजपत नगर मार्केट में 35 हजार रुपये की वसूली की गई। कवि नगर जोन में राजनगर, गोविदपुरम, शास्त्री नगर और सेक्टर-23 में 3,22,000 रुपये का जुमार्ना वसूला गया। वसुंधरा जोन के इंदिरापुरम शक्ति खंड, वैशाली सेक्टर-4 और वसुंधरा सेक्टर-15 में कार्रवाई कर 1,74,000 रुपये वसूले गए।



टिप्पणियां