गाजियाबाद में क्लब और मॉल पर दमकल विभाग की चेकिंग
- Jantantra Live

- 10 दिस॰ 2025
- 1 मिनट पठन

गाजियाबाद। उत्तरी गोवा के अरपोरा इलाके के नाइट क्लब में हुई भीषण आग की दुर्घटना के बाद गाजियाबाद में अग्निशमन विभाग सतर्क हो गया है। जिले में संचालित क्लब, बार, रेस्टोरेंट, बैंक्वेट हॉल और मॉल जैसे भीड़-भाड़ वाले सभी स्थानों पर दमकल विभाग ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी और उनकी टीम ने कुल 35 स्थानों पर पहुंचकर अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का परीक्षण किया।

राजनगर, राजनगर एक्सटेंशन, साहिबाबाद, मोदीनगर और इंदिरापुरम के कई होटल, क्लब और रेस्टोरेंट जैसे रजवाड़ा फार्म हाउस, बीकानेरवाला, पिज्जा हट, स्टार हैरीटेज बैंक्वेट हॉल, श्श्कढ स्टाइल मॉल, शगुन स्वीट्स, होटल वेस्ट व्यू, महाराजा होटल, ईरोज मॉल, डी-मॉल, जयपुरिया मॉल और शिप्रा मॉल आदि—पर अग्निशमन उपकरणों और सुरक्षा प्रणाली की जांच की गई। परीक्षण के दौरान कई जगहों पर कमियां पाई गईं। रजवाड़ा फार्म हाउस, शगुन स्वीट्स रेस्टोरेंट, खुमारी रेस्टोरेंट समेत हल्दीराम, रूबरू रेस्टोरेंट, येलो चिल्ली, वेदान्ता फार्म हाउस और गोल्डन क्रिस्टल जैसी जगहों पर अग्नि सुरक्षा प्रणाली अधूरी मिली।

इन सभी को 10 दिन के भीतर कमियां दूर कर रिपोर्ट जमा करने का नोटिस जारी किया गया है। अभियान के दौरान कर्मचारियों को आग बुझाने वाले उपकरणों का छोटा प्रशिक्षण भी दिया गया। विभाग ने भवन मालिकों को सलाह दी कि सभी एग्जिट गेट हमेशा खुले रखें, विद्युत सुरक्षा आॅडिट समय-समय पर कराएं और पूरी अग्निशमन प्रणाली हमेशा काम की स्थिति में रखें।



टिप्पणियां