गाजियाबाद में किराया मांगने पर मकान मालकिन की हत्या, पति-पत्नी गिरफ्तार
- Jantantra Live

- 18 दिस॰ 2025
- 2 मिनट पठन

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित एक सोसाइटी में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने में आया है। महिला की हत्या का आरोप किराए पर रहे दंपती पर लगा है। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि मृतक महिला अपने फ्लैट का किराया मांगने गई थी जो 4 महीने का बकाया था। इसी को लेकर हुए विवाद में पति पत्नी ने महिला की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दरअसल, दीपशिखा अपने पति उमेश शर्मा के साथ सिहानी गेट इलाके में रहती हैं। यहां से करीब 1 किलोमीटर दूर थाना नंदग्राम क्षेत्र में काइमेरा सोसाइटी है, जिसमें दीपशिखा का एक फ्लैट है, जिसका नंबर है 506। इस फ्टैल को दीपशिखा ने किराए पर दिया हुआ था। जुलाई 2025 से अजय गुप्ता और उसकी पत्नी वहां रह रहे थे, लेकिन 6 महीने का किराया उन्होंने जमा नहीं किया। 17 दिसंबर को दीपशिखा शाम को किराया लेने गईं थी। दीपशिखा रात 11 बजकर 20 मिनट तक किराया लेकर अपने घर नहीं पहुंचीं। जब दीपशिखा नहीं लौटी तो परिवार को टेंशन होने लगी और उन्होंने तलाश शुरू की।
पुलिस ने बताया कि संदेह के आधार पर मेड उस फ्लैट पर पहुंची, जहां तलाशी लेने पर एक लाल रंग के बैग में दीपशिखा शर्मा का शव बरामद किया गया। फ्लैट में किरायेदार अजय गुप्ता एवं आकृति गुप्ता रह रहे थे। पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि पिछले 4 महीने से इस दंपती ने किराया नहीं दिया था। दीपशिखा शर्मा जिनकी उम्र 48 वर्ष है, वह किराया मांगने गई थी संभवत इसी दौरान कोई विवाद हुआ और दंपती ने दीपशिखा की हत्या कर शव को सूटकेस में बंद कर बेड के नीचे छुपा दिया। हालांकि, वह उनके शव को ठिकाने नहीं लगा पाए और पुलिस की गिरफ्त में आ गए। एसीपी नंदग्राम उपासना पांडे के मुताबिक संदिग्ध स्थिति के आधार पर उस घर कि तलाशी ली जहां पर एक लाल बैग में दीपशिखा शर्मा के शव को बरामद किया गया है। किरायेदारों के नाम अजय गुप्ता एवं आकृति गुप्ता है। दोनों पुलिस हिरासत में हैं।



टिप्पणियां