top of page

गाजियाबाद में आबकारी विभाग को मिली सफलता

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 10 दिस॰ 2025
  • 1 मिनट पठन

लोनी में छापा मारकर 123 पेटी अवैध हरियाणा मार्का शराब जब्त, दो गिरफ्तार



गाजियाबाद। आबकारी विभाग की टीम बुधवार को लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हरियाणा से बड़ी मात्रा में शराब लाकर इलाके में सप्लाई की जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने माही वाटिका, ग्राम टीला शहबाजपुर में छापेमारी कर एक कार और दो स्कूटियों को पकड़ा। जांच में इन वाहनों से 70 पेटी हरियाणा मार्का शराब मिली, जिसमें फ्रेश संतरा मसालेदार, नाइट ब्लू मेट्रो लीकर और संतरा देशी शराब शामिल थी। मौके से पकड़े गए आरोपियों हिमांशु और शिवा ने पूछताछ में बताया कि वे और उनका साथी आकाश हरियाणा के मुरथल से शराब लाकर लोनी क्षेत्र में रहने वाले दिनेश को सप्लाई करते हैं। इसके बाद शिवा और विजय इस शराब को दिल्ली में बेचने के लिए ले जाते हैं। हिमांशु और शिवा की निशानदेही पर टीम ने दिनेश के घर पर भी छापा मारा, जहां से 53 पेटी अवैध शराब बरामद हुई।

इस तरह कुल मिलाकर 123 पेटी अवैध शराब जब्त की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों, फरार आरोपियों और दिनेश समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ थाना लोनी बॉर्डर में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी है। बरामद वाहन और शराब को आगे की कार्रवाई के लिए थाने में जमा करा दिया गया है।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page