गाजियाबाद में आत्मनिर्भर भारत अभियान शुरू
- Jantantra Live

- 18 दिस॰ 2025
- 1 मिनट पठन

गाजियाबाद। खाद्य प्रसंस्करण विभाग उ०प्र० के अन्तर्गत राजकीय फल संरक्षण केन्द्र कविनगर नर्सरी कैम्पस में गुरूवार को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) वैनिफिशरी प्रशिक्षण वोकल फॉर लोकल, आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। इसका शुभारम्भ पार्षद मनोज तिवारी और राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केन्द्र मेरठ के प्रधानाचार्य रमेश चन्द्रा ने संयुक्तरूप सें किया। पार्षद द्वारा प्रशिक्षार्थियो को प्रशिक्षण सम्बन्धी किट वितरण की गई, यह प्रशिक्षण शिविर 18 दिसम्बर से 20 दिसम्बर तक लगेगा। केन्द्र प्रभारी देशमुख कुमार ने सभी आगन्तुकों और लाभार्थियो और वैनिफिशरी उद्यमियो को खाद्य प्रसंस्करण की तकनीकी ज्ञान से अवगत कराया। रमेश चन्द्रा द्वारा खाद्य प्रसंस्करण विभाग की संचालित योजनाओ की जानकारी विस्तार से दी गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में इस क्षेत्र के विषय विशेषज्ञों आरके सिंह ने उद्योग स्थापित करने की उपयोगी जानकारी दी। सहायक आयुक्त उद्योग गाजियाबाद विशाल त्यागी द्वारा उद्योग विभाग की संचालित योजनाओ की जानकारी दी गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोनिका गुप्ता द्वारा लाइसेन्स बनाने आदि की जानकारी दी गई। राम चमौली चढढा विश्वास गर्ल्स कालेज की उप विभागाध्यक्ष पारूल पचौरी ने खाद्य प्रसंस्करण में गुणवत्ता नियंत्रण पर विशेष जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण उपरान्त सभी वैनिफिशरी को खाद्य प्रसंस्करण की इकाई जो पहले से संचालित हैं, विभाग द्वारा पीएमएफएमई योजना से 35 प्रतिशत अनुदान की धनराशि अधिकतम 10 लाख रुपए देय होगी। इस अवसर पर अनिल सोलकीं डीआरपी, शिवशंकर डीआरपी, सोलकीं शर्मा, अमर गुप्ता, पविन्द माहुर, जयकिशन, बाबुलाल, श्रीमती ममता, डॉ० मोनी गुप्ता, दीपक कंसल, मोहित नागर, अलका त्यागी आदि ने प्रशिक्षण भाग लिया।



टिप्पणियां