गाजियाबाद पुलिस ने 246 खोए मोबाइल लौटाए
- Jantantra Live

- 23 दिस॰ 2025
- 1 मिनट पठन

गाजियाबाद। ट्रांस हिंडन पुलिस ने 246 खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटा दिए हैं। इन फोन की कुल कीमत लगभग 65 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद की ट्रांस हिंडन जोन टीम ने आधुनिक तकनीक का उपयोग कर यह उपलब्धि हासिल की। ट्रांस हिंडन जोन के सभी थानों, सर्विलांस और स्वाट टीम ने मिलकर मोबाइल चोरी, स्नैचिंग और गुमशुदगी की शिकायतों पर कार्रवाई की। पुलिस ने सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर) पोर्टल का उपयोग कर तकनीकी विश्लेषण किया, जिससे खोए हुए मोबाइल फोन की पहचान और लोकेशन का पता चला। इस तकनीकी अभियान के तहत गाजियाबाद पुलिस ने हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार और दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों से 246 मोबाइल फोन बरामद किए। इनमें 243 गुमशुदा और 3 चोरी के फोन शामिल थे। बरामदगी के बाद पुलिस ने इन मोबाइल फोन को उनके असली मालिकों को सौंप दिया।

डीसीपी के मुताबिक इंदिरापुरम थाना क्षेत्र से 61, कौशांबी से 69, खोड़ा से 31, साहिबाबाद से 25, लिंक रोड से 23, शालीमार गार्डन से 26 और टीला मोड़ से 11 मोबाइल फोन बरामद हुए। इस अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने वाली शालीमार गार्डन और टीला मोड़ थाना टीमों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।



टिप्पणियां