top of page

गाजियाबाद पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने सरकार की उपलब्धियां बताई

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 9 दिस॰ 2025
  • 1 मिनट पठन

बोले-मोदी सरकार का 'ईज आफ डूइंग बिजनेस' मॉडल दे रहा व्यापारियों को मजबूत आधार



गाजियाबाद। केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले मंगलवार को राजनगर एक्सटेंशन स्थित केडबल्यू दिल्ली 6 मॉल पहुँचे, जहां केडबल्यू ग्रुप के डायरेक्टर पंकज कुमार जैन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और मॉल के विकास कार्य, व्यापार विस्तार तथा रोजगार सृजन के प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी।

भ्रमण के दौरान रामदास आठवले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का लक्ष्य भारत को विश्व का प्रमुख व्यापारिक केंद्र बनाना है, और इसी दिशा में ईज आफ डूइंग बिजनेस तथा ईज आॅफ लिविंग जैसी नीतियों ने उद्यमिता और निवेश को अभूतपूर्व गति दी है। उन्होंने कहा कि सरकार की पारदर्शी नीतियाँ और नियमों को सरल बनाने की पहल ने छोटे, मध्यम और बड़े व्यापारियों को सशक्त किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का उद्देश्य व्यापारी हित और आर्थिक विकास को राष्ट्रीय शक्ति बनाना है। केडबल्यू दिल्ली 6 मॉल जैसे आधुनिक प्रोजेक्ट इस नीति को जमीन पर सफल बना रहे हैं।

इस अवसर पर पंकज कुमार जैन ने कहा कि हमारा उद्देश्य क्षेत्र को विश्वस्तरीय व्यापारिक और रोजगार केंद्र के रूप में विकसित करना है। सरकार की नीतियों से उद्योग जगत में विश्वास और अवसर दोनों बढ़े हैं, जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण केडब्ल्यू दिल्ली 6 मॉल है। आठवले ने केडबल्यू ग्रुप के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रोजेक्ट क्षेत्रीय प्रगति, निवेश और रोजगार का मजबूत आधार बन रहा है। अंत में केडबल्यू टीम ने मंत्री रामदास आठवले का आभार व्यक्त किया और उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट किया।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page