top of page

गाजियाबाद: टील मोड़ पुलिस से मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली, दूसरा भी काबू,

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 18 दिस॰ 2025
  • 2 मिनट पठन

लूटे गए कुंडल के अलावा शस्त्र-बाइक बरामद



गाजियाबाद। गाजियाबाद पुलिस अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना टीलामोड़ पुलिस ने 17 दिसंबर को मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, छीने गए दो कुंडल और वारदात में इस्तेमाल की गई पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है।

एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम कोयल एन्क्लेव के पास भोपुरा से लोनी जाने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक पल्सर बाइक पर सवार दो युवकों को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन वे भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश अभिषेक उर्फ गोली उर्फ मोहित पुत्र सतीश निवासी तांगा स्टैण्ड के पास नन्दनगरी थाना नन्दनगरी दिल्ली (उम्र करीब 32 वर्ष) के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। दूसरे बदमाश मनोज पुत्र रामकिशोर निवासी डी 307, गली नं0 4, प्रताप नगर मण्डोली थाना हर्ष विहार दिल्ली (उम्र करीब 34 वर्ष) को मौके से ही पकड़ लिया गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पूछताछ में दोनों ने 15 दिसंबर को थाना टीलामोड़ क्षेत्र के हर्ष विहार-2 में एक महिला से टप्पेबाजी कर दो कुंडल चोरी करने और करीब सात दिन पहले इंदिरापुरम से एक व्यक्ति का आईफोन मोबाइल छीनने की बात स्वीकार की है। मोबाइल को दिल्ली के जाफराबाद इलाके में बेचकर पैसे खर्च करने की बात भी सामने आई है। एसीपी ने बताया कि अभिषेक पर दिल्ली और एनसीआर में लूट, चोरी और स्नेचिंग के तीन दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि मनोज के खिलाफ भी करीब एक दर्जन मामले हैं।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page