गाजियाबाद जिला कोर्ट में 13 दिसम्बर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- jantantralive2

- 3 दिस॰ 2025
- 1 मिनट पठन
एडीजे प्रथम एनसी पाण्डेय बोले-राष्ट्रीय लोक अदालत जनता की सेवा का एक सर्वोत्तम माध्यम
एडीजे/नोडल अधिकारी गौरव शर्मा-जनता को राष्ट्रीय लोक अदालत से सम्बंधित लाभों के प्रति किया जाएं जागरूक

जनतंत्र लाइव न्यूज-
गाजियाबाद। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देश पर 13 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से जिला एवं सत्र न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। जिसके सम्बंध में एडीजे प्रथम एनसी पाण्डेय और एडीजे/नोडल अधिकारी लोक अदालत गौरव शर्मा की संयुक्त अध्यक्षता व गप्रभारी सीजेएम गौरव शर्मा, सचिव डीएलएसए कुमार मिताक्षर की उपस्थित में राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के सम्बंध में क्रियान्वयन बैठक आहूत हुई। बैठक में एनसी पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किया जायें।

राष्ट्रीय लोक अदालत जनता की सेवा का एक सर्वोत्तम माध्यम है। इसी के माध्यम से हम लोगों को उनकी आगामी समस्याओं से बचाने का प्रयास करते हैं। इसलिए सभी विभाग राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक प्रकरणों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

गौरव शर्मा ने कहा कि अधिक आवाजाही वाले संस्थानों में राष्ट्रीय लोक अदालत की सूचना एवं इसके लाभ के सम्बंध में सूचना पट/बैनर/होडिंग्स लगवायें, जिससे जनता में जागरूकता आएं और वे अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंच सके और इसका लाभ लें पाएं। इस बैठक में जीडीए, नगर निगम गाजियाबाद, सूचना, एलडीएम, जिला पूर्ति, स्वास्थ्य, बाटकृमाप, नगर पालिका मोदीनगर, एआरटीओ, बीएसएनएल सहित श्रम विभाग के अधिकारी/प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



टिप्पणियां