top of page

गाजियाबाद के लोनी में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 14 दिस॰ 2025
  • 2 मिनट पठन

दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने छापेमारी में 2.3 करोड़ की नकली दवाएं बरामद की



नई दिल्ली/गाजियाबाद। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के साइबर सेल ने दिल्ली एनसीआर में संचालित हो रहे नकली दावों के संगठित रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए तकरीबन ?2।3 करोड़ की नकली दवाएं बरामद की हैं। संगठित रैकेट द्वारा देशभर में प्रतिष्ठित कंपनियों की नकली दवाइयां बनाकर बेची जा रही थी। क्राइम ब्रांच टीम ने मामले का खुलासा करते हुए गौरव भगत और विशाल गुप्ता को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली क्राइम ब्रांच के डीसीपी आदित्य गौतम ने बताया कि क्राइम ब्रांच को दिल्ली एनसीआर में नकली दवाइयां बेची जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच ने दिल्ली के सदर बाजार के तेलीवाड़ा इलाके में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकली मलहम बरामद किए गए, जिसमें बेटनोवेट सी और क्लोब जी जैसी दवाएं शामिल थी। दोनों दवाइयों का इस्तेमाल त्वचा से संबंधित बीमारियों में किया जाता है। सदर बाजार इलाके से क्राइम ब्रांच ने विशाल गुप्ता को गिरफ्तार किया। विशाल गुप्ता से पूछताछ के के दौरान क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली कि गाजियाबाद के लोनी इलाके में अवैध फैक्ट्री संचालित की जा रही है। जहां पर नकली दवाइयां बनाई जाती हैं। शनिवार, 13 दिसंबर 2025 की रात दिल्ली क्राइम ब्रांच द्वारा गाजियाबाद की लोनी स्थित मीरपुर हिंदू गांव में फैक्ट्री में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान क्राइम ब्रांच को मौके से भारी मात्रा में तैयार की गई नकली दवाइयां बरामद हुई। मौके से नकली दवाइयों को तैयार करने के लिए पैकेजिंग मैटेरियल, कच्चा माल और नकली दवाइयां बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली मशीनों बरामद की गई हैं। कार्रवाई के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर और संबंधित दवा कंपनियों के अधिकृत प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। क्राइम ब्रांच की टीम ने छापेमारी के दौरान प्रतिष्ठित कंपनी के मलहम की 5400 ट्यूब, 22 हजार खाली ट्यूब और 350 किलो कच्चा माल भी बरामद किया है। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है। गाजियाबाद के लोनी में तैयार की गई नकली दवाइयां को दिल्ली के सदर बाजार लाया जाता था और यहां से आगे सप्लाई किया जाता था। मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी गौरव भगत मूल रूप से गाजियाबाद के लोनी स्थित मीरपुर हिंदू गांव का रहने वाला है, जबकि दूसरा आरोपी विशाल गुप्ता दिल्ली के सभापुर स्थित निर्माण विहार का निवासी है।



 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page