top of page

गाजियाबाद के राजेन्द्रनगर में किड्जी स्कूल का वार्षिकोत्सव सम्पन्न

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 22 दिस॰ 2025
  • 1 मिनट पठन

साहिबाबाद। राजेंद्र नगर स्थित किड्जी स्कूल का वार्षिकोत्सव जॉय फेस्ट कॉलोर आॅफ हैप्पीनेस थीम पर बड़े ही हर्षोल्लास एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया, कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध लेखिका श्रीमती अनुपमा पाण्डेय, किड्जी शाखा प्रमुख वेंकटेश शर्मा, प्रधानाध्यापिका विनीता चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया।

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बच्चों द्वारा नृत्य, गीत, नाट्य प्रस्तुति एवं थीम-आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें अभिभावकों एवं अतिथियों ने खूब सराहा। बच्चों का आत्मविश्वास, मंचीय प्रस्तुति और अनुशासन देखने योग्य था। मुख्य अतिथि अनुपमा पाण्डेय ने अपने संबोधन में विद्यालय के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि किड्जी स्कूल, बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने विद्यालय के बच्चों के आत्म विश्वास से अभिभूत हो कहा कि मानसिक विकास एवं शिक्षा का पहला चरण बच्चों के अंदर मॉरल वैल्यूज (नैतिक मूल्यों) एवं अनुशासन को विकसित करना है जिसे किड्ंजी के शिक्षक बखूबी निभा रहे हैं।

विद्यालय प्रबंधक एवं प्रधानाचार्या विनीता चौधरी ने सभी अभिभावकों, शिक्षकों एवं स्टाफ का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया गया। यह वार्षिक समारोह सभी के लिए एक यादगार अनुभव रहा।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page