गाजियाबाद के मुरादनगर में राज्यमंत्री असीम अरूण ने किया माता रमाबाई लाईब्रेरी एवं टैबलैब का उद्घाटन
- Jantantra Live

- 10 दिस॰ 2025
- 2 मिनट पठन

गाजियाबाद। ग्राम अबुपुर मुरादनगर में समाज कल्याण विकास विभाग की एकीकृत विकास योजनान्तर्गत स्वीकृति धनराशि रू0 31.72 लाख से यू०पी० स्टेट कंस्ट्रक्शन एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेन्ट कारपोरेशन लिमिटेड, गाजिÞयाबाद द्वारा निर्मित सामुदायिक केन्द्र एवं सामुदायिक केन्द्र में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत माता रमाबाई लाईब्रेरी एवं टैबलैब का निर्माण समाज कल्याण विभाग, गाजियाबाद द्वारा धनराशि रू0 25.815 लाख के अन्तर्गत कराया गया है, जिसका उद्घाटन प्रदेश के समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री (स्व०प्र०) असीम अरूण के कर कमलों द्वारा किया गया।

प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री असीम अरूण द्वारा बताया गया कि बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि यह होगी कि उनके द्वारा दी गई शिक्षाओं पर अमल किया जाये एवं शिक्षा ग्रहण किया जाये। जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया गया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत इस केन्द्र पर कोचिंग का कार्य प्रारम्भ कराये जाने के लिए आवश्यक माँग पत्र तत्काल प्रेषित किया जाये। राज्य मंत्री द्वारा अवगत कराया गया है कि मुख्यमंत्री द्वारा यह घोषणा की गई है कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत अन्तर्गत गाजियाबाद में 60 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे व्यक्ति जिनका आधार कार्ड गरीबी रेखा से नीचे बी०पी०एल० कार्ड से लिंक है, उन्हें पेंशन का आॅनलाइन प्राविधान कर दिया जाये। इस अवसर पर बागपत सांसद डॉ० राजकुमार साँगवान, मोदीनगर विधायक मंजू सिवाच, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र कन्नौजिया, भोजपुर क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष सुचेता सिंह, मोदीनगर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विनोद वैशाली उपस्थिति रहे। कार्यक्रम में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी प्रदीप कुमार पाण्डेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी संदीप चौधरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) दिग्विजय सिंह, डा० अम्बेडकर समाज समिति के सदस्यों सहित समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी व ग्राम समाज के लोग उपस्थित थे।



टिप्पणियां