top of page

गाजियाबाद के भोजपुर में ग्राम प्रधान ने पोलियो बूथ का उद्घाटन किया

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 14 दिस॰ 2025
  • 1 मिनट पठन

गाजियाबाद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोजपुर के अंतर्गत ग्राम भोजपुर में रविवार को पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत स्थापित पोलियो बूथ का उद्घाटन किया गया। ग्राम प्रधान श्री शाहिद ने इस बूथ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवि भी उपस्थित रहे।

डॉ. रवि ने उपस्थित लोगों को पोलियो अभियान का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि पाँच वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाई जानी चाहिए, ताकि देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को पोलियो बूथ पर लाकर दवा अवश्य पिलवाएं। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page