गाजियाबाद के घर-घर पहुंचाने के लिए नगर निगम खरीदेगा 20 टैंकर
- Jantantra Live

- 10 दिस॰ 2025
- 1 मिनट पठन
चल रहे कार्यों की हर सप्ताह रिपोर्ट दे जलकल विभाग: नगर आयुक्त

गाजियाबाद। शहर में पानी की किल्लत नहीं होगी। गाजियाबाद नगर निगम ने घर घर पानी पहुंचाने के लिए एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। इसके तहत जलकल विभाग 5000 लीटर के 20 टैंकर खरीदेगा। यह फैसला नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा जलकल विभाग अधिकारियों लिया गया। जलकल विभाग के 60 कार्य की लिस्ट तैयार की है। नगर आयुक्त द्वारा जलकल विभाग के चल रहे कार्यों की समीक्षा की और चल रहे 60 कार्यों की हर सप्ताह रिपोर्ट देने को कहा है। लगभग 35 करोड़ के 33 कार्य 10 दिन में प्रारंभ करने के लिए कहा गया। नगर आयुक्त द्वारा बैठक के अंत में जलकल विभाग के चल रहे कार्यों को जीएनएन पोर्टल पर अपलोड करते हुए तीन दिन के भीतर रिपोर्ट देने का कहा है। इंदिरापुरम सहित गाजियाबाद नगर निगम में 30 एचपी के लगभग 6 करोड़ से नए 12 नलकूप लगाने के आदेश दिए। इसके अलावा नीति खंड एक में 7 करोड़ से काम, न्याय खंड में 7 करोड़ से नई पानी की पाइपलाइन बिछाने का काम, तथा इंदिरापुरम के अन्य क्षेत्रों में 5 करोड़ से पुरानी पानी की लाइन को सही करते हुए नई पाइपलाइन बिछाने का काम तुरंत शुरू किया जाए। साथ ही 10 दिन के भीतर टेंडर का काम पूरा करने को कहा। जिसमें विशेष रूप से पांचों जोन में आवश्यकता को देखते हुए पानी की पाइपलाइन बिछाने का कार्य, तथा मेन होल मरम्मत का कार्य, सीवर लाइन डालने का कार्य तत्काल प्रभाव से शुरू करने को कहा है।



टिप्पणियां