गाजियाबाद की साहिबाबाद पुलिस ने देहव्यापार संचालिका व ग्राहक गिरफ्तार किए
- Jantantra Live

- 14 दिस॰ 2025
- 1 मिनट पठन
लाजपतनगर के मकान में मारा छापा, 3 महिलाएं रेस्क्यू कराई

गाजियाबाद। साहिबाबाद थाना पुलिस टीम ने लाजपतनगर इलाके में चल रहे एक देहव्यापार का पर्दाफाश करते हुए गंदा काम करने वाली संचालिका और एक गिरफ्तार को मौके से गिरफ्तार किया। इस दौरान तीन महिलाएं रेस्क्यू कराई गई।
साहिबाबाद एसीपी ने ने बताया कि मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने लाजपनगर के मकान संख्या डी 60 में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का पर्दाफाश किया। इस दौरान सर्च एवं रेस्क्यू अभियान में 3 पीड़ित महिलाओं को रेस्कयू किया गया तथा अनैतिक देह व्यापार कराने वाला एक ग्राहक राजेश सिंह पुत्र देवनंदन मिस्त्री निवासी करहैड़ा और देहव्यापार कराने वाली संचालिका को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से 1 मोबाइल फोन, अनैतिक देह व्यापार से सम्बन्धित 4,300 रुपए व आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। एसीपी ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह के अनैतिक धंधे को नहीं होने दिया जाएगा।



टिप्पणियां