top of page

गाजियाबाद की खोड़ा पुलिस ने लक्ष्य हत्याकांड में चाची को पकड़ा

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 4 दिस॰ 2025
  • 2 मिनट पठन

नाबालिग भतीजे की हत्या में शामिल थी महिला गिरफ्तार

आरोपिता के बेटे को पहले ही जेल भेज चुकी है पुलिस



जनतंत्र लाइव न्यूज

-------------------------

गाजियाबाद। खोड़ा थाना पुलिस ने बीते 16 सितम्बर को अगवा करके की गई 12 वर्षीय लक्ष्य की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी चचेरे भाई युवराज उर्फ यश प्रजापति को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब इसी मामले में पुलिस ने यश की माँ को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक लक्ष्य के हिस्से की प्रॉपर्टी हथियाने के लिए उसकी हत्या की साजिश रची गई थी जिसमें पकड़ी गई महिला भी शामिल थी।

खोड़ा एसएचओ के मुताबिक गिरफ्तार महिला नवरत्न ने पूछताछ में बताया कि मेरे जेठ मनवीर का बेटा लक्ष्य था। मनवीर ट्रक ड्राईवर है जो बाहर ही रहते हैं उनके घर का सारा कामकाज एवं सामान लाना आदि सभी काम यश उर्फ युवराज करता था । मनवीर का एटीएम कार्ड एवं अन्य बैंक सम्बन्धी दस्तावेज यश उर्फ युवराज के पास ही रहते थे। मेरे जेठ के कहने पर ही मैंने व मेरे बेटे यश उर्फ युवराज ने मुकेश नाम के प्रोपर्टी डीलर को मनवीर के मकान का सौदा 23 लाख 50 हजार रुपये में कराया था और बयाना के तीन लाख रुपये मैंने व युवराज ने ही लिये थे जो हमने अपने काम में लगा दिये थे। साहब मुझे पैसों का लालच आ गया था। मेरे जेठ का इकलौता बेटा लक्ष्य ही था। हमने सोचा कि अगर इसे ठिकाने लगा दिया जाए तो मेरे जेठ की सारी सम्पत्ति हमारी हो जायेगी । इसीलिए मैंने ही अपने बेटे यश उर्फ युवराज को लक्ष्य को ठिकाने लगाने के लिए कहा था। बता दें कि इस मामले पर पुलिस नवरत्न के बेटे युवराज को पहले ही जेल भेज चुकी है।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page