top of page

गाजियाबाद: इंदिरापुरम में वकील से मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 9 दिस॰ 2025
  • 1 मिनट पठन

साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में अधिवक्ता के साथ मारपीट करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अधिवक्ता नीशू चंदपुरिया ने कार सवार युवकों पर अपहरण कर मारपीट, लूटपाट और रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था।

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में रवि, दीपक सिंह पांडा, सूरज सिंह बिष्ट और सुमित को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि छह दिसम्बर की रात उनकी अधिवक्ता से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। कहासुनी के चलते उन्होंने अधिवक्ता के साथ मारपीट कर दी थी। अधिवक्ता की तहरीर पर थाना इंदिरापुरम में मामला दर्ज किया गया था जिसमें चार आरोपी पकड़े गए हैं। इनके फरार साथियों की तलाश की जा रही है।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page