top of page

गाजियाबाद: आग लगाकर किया जा रहा कूड़े का निस्तारण

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 9 दिस॰ 2025
  • 1 मिनट पठन

शालीमार गार्डन में कूड़े में लगा लगने से घंटों दमघोंटू धुएं से तकलीफ में रहे लोग



साहिबाबाद। शालीमार गार्डन इलाके में विक्रम एंक्लेव के पास शमशान घाट, कब्रिस्तान की भूमि मे पड़े कूड़े के अंबार में मंगलवार शाम को भयंकर आग लगने से स्थानीय लोगों को दमघोंटू धुंए से घंटों सास लेने हुई। पहले से ही प्रदूषण की मार झेल रहे लोगों को इस तरह कूडेÞ के अंबार में आग से निकलने वाले धुएं की वजह से दोहरी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल, वार्ड 37 के अंतर्गत आने वाले शालीमार गार्डन श्मशान घाट कब्रिस्तान में कूड़े का ढेर लगा रहता है। मंगलवार को किसी ने इस कूड़े में आग लगा दी जिससे आग की लपटें उठने लगी वही धुएं के गुबार से लोगो को सांस लेने में खासी तकलीफ हुई। बता दें कि नगर निगम जगह जगह कूड़ा डंप कर रहा है। नगर निगम के ठेकेदार 10-12 दिनों तक कूड़ा उठाते नही हैं और बाद में ठेकेदार के ही आदमी कूड़े के ढेर में आग लगा देते हैं जिससे कई जगह हरे पेड़ तक जल चुके हैं।

वार्ड 37 के विक्रम एन्क्लेव जीजी फार्म हाउस के पास भी कूड़े का ढेर लगा हुआ है। स्थानीय पार्षद रवि भाटी का कहना हैं किनगर निगम स्वास्थ अधिकारी को लगातार शिकायत कर रहे हैं मगर कोई सुनवाई नही हो रही हैं। क्षेत्र में जगह जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ है। आग लगाकर जिस तरह कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है, उससे लोगों में खासी नाराजगी है वहीं अधिकारी बेफिक्र हैं।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page