top of page

गजियाबाद पुलिस ने एक करोड़ से अधिक कीमत के चोरी हुए मोबाइल रिकवर किए

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 11 दिस॰ 2025
  • 2 मिनट पठन

डीसीपी ग्रामीण व एसीपी की मौजूदगी में मालिकों को उनके मोबाइल फोन सौंपे गए



गाजियाबाद। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक करोड़ से अधिक कीमत के मोबाइल फोन को बरामद कराया। जिले अलग-अलग समय पर चोरी, लूटे और खोए करीब 238 मोबाइल फोन को उनके मालिकों को लौटाया। गुरुवार दोपहर को डीसीपी ग्रामीण के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल फोन मालिकों को बुलाकर उन्हें सौंपा गया। डीसीपी एसएन तिवारी ने नेतृत्व में पुलिस टीम ने वास्तविक मालिकों को सौंपा गया। साइबर क्राइम और थाने की पुलिस द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान के बाद लोगों को उनके फोन मिल सके। खोए मोबाइल मिलने पीड़ित लोगों ने पुलिस के प्रति आभार प्रकट किया

डीसीपी ने बताया कि सेन्ट्रल इक्वीपमेंट आइडेंटीटी रजिस्ट्रर) पोर्टल पर ग्रामीण जोन के विभिन्न थानों पर मोबाइल चोरी व मोबाइल खोने आदि की प्राप्त शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए ग्रामीण जोन साइबर / सर्विलांस टीम द्वारा सर्विलांस एवं मैनुअल इनपुट की सहायता से भिन्न-भिन्न कम्पनियों के कुल 238 मोबाइल फोन जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 01 करोड़ रुपए है, की बरामदगी की गई। सभी थानों, साइबर व सर्विलांस टीम द्वारा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिये तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया। बरामद किये गये मोबाइल फोन को मोबाइल फोन के स्वामियों की पहचान कर गुरूवार को प्रदान किये गये। इससे पहले भी ग्रामीण जोन के सभी थानों व साइबर सर्विलांस टीम द्वारा कुल 698 मोबाइल फोन बरामद कर मोबाइल फोन के स्वामियों की पहचान कर सुपुर्द किये जा चुके हैं।

डीसीपी ने बताया कि वर्ष-2025 में अब तक कुल 936 मोबाइल फोन बरामद कर मोबाइल स्वामियों को लौटाए जा चुके हैं। इस बार की बरामदगी में थाना लोनी ने 20, थाना ट्रोनिका सिटी ने 15, थाना अंकुर विहार ने 25, थाना लोनी बॉर्डर ने 24, थाना मसूरी ने 65, थाना मुरादनगर ने 28, थाना मोदीनगर ने 30, थाना निवाड़ी ने 15 और थाना भोजपुर ने 16 मोबाइल फोन बरामद किए गए। इन मोबाइलों की बरामदगी पपर डीसीपी ने पुलिस टीम को शाबासी दी।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page