top of page

ऑपरेशन विश्वास के जरिए दिल्लीवालों का दिल जीत रही दिल्ली पुलिस

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 10 दिस॰ 2025
  • 1 मिनट पठन

शाहदरा जिला पुलिस ने खोए हुए 625 फोन रिकवर कर उनके मालिकों को लौटाए, सभी ने जताया आभार



नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके में चोरी, छीने गए और गुम हुए करीब एक करोड़ रुपये मूल्य के 625 मोबाइल फोन उनके मालिकों को वापस लौटा दिए हैं। शाहदरा डीसीपी कार्यालय में जब असली मालिकों को उनके गुम मोबाइल फोन मिले तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा और वे पुलिस का आभार जताते दिखे।

शाहदरा डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि जिले के विभिन्न थानों की 13 टीमों ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड से मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस ने आईएमईआई नंबर, कॉल रिकॉर्ड और सीईआईआर पोर्टल के डेटा का विश्लेषण कर केंद्रीय डेटाबेस के माध्यम से 225 फोन का पता लगाया। डीसीपी ने बताया कि अब तक बरामद कुल 625 फोन में से खोए हुए 321, चोरी हुए 202, छीने गए 61 और 39 फोन घर से चोरी हुए थे। जीटीबी एन्क्लेव और सीमापुरी की पुलिस टीमों ने क्रमश: 221 और 165 फोन के साथ सबसे ज्यादा फोन बरामद किए।

शाहदरा डीसीपी कार्यालय में एक समारोह के दौरान 45 बरामद फोन उनके असली मालिकों को सौंपे गए। बता दें कि इसी तरह के प्रोग्राम पहले 26 जून, 17 सितंबर और 5 अक्टूबर को भी हुए थे, जिससे लोगों का भरोसा वापस लाने के लिए जिÞले की प्रतिबद्धता को मजबूत किया गया। अधिकारियों ने कहा कि आॅपरेशन विश्वास अभी भी एक्टिव है, और कई राज्यों में ट्रैकिंग की कोशिशों के चलते और भी रिकवरी की उम्मीद है।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page