उत्तर प्रदेश: दुर्गाशक्ति नागपाल समेत यूपी के 67 IAS अफसरों को मिला प्रमोशन, चार बने प्रमुख सचिव
- Jantantra Live

- 12 दिस॰ 2025
- 2 मिनट पठन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की तरफ से प्रमोशन पर लगाई गई मुहर, आदेश जारी

लखनऊः भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का शुक्रवार देर शाम प्रमोशन किया गया. प्रमोशन पाने वालों में मुख्य रूप से 2001, 2010, 2012 और 2013 बैच के आईएएस अधिकारी शामिल हैं. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की तरफ से प्रमोशन पर मुहर लगा दी गई है. जिसका आदेश उत्तर प्रदेश शासन की तरफ से जारी कर दिया गया है. चार सचिव स्तर के अधिकारी शशिभूषण लाल सुशील, अजय शुक्ला, अपर्णा यू और एसवी रंगाराव को प्रमुख सचिव बनाया गया है. वहीं अखंड प्रताप सिंह, कुमार प्रशांत, नेहा शर्मा, मोनिका रानी, शंभू कुमार, योगेश कुमार, नीतीश कुमार, भवानी खंगारौत, संदीप कौर को सचिव बनाया गया है. दुर्गाशक्ति नागपाल, रविंद्र कुमार, ओमप्रकाश आर्या, के बालाजी, आशुतोष निरंजन, सुजीत कुमार, नागेंद्र प्रताप, दिव्य प्रकाश गिरी और सुधा वर्मा को भी सचिव बनाया गया है.
2001 बैच के आईएएस अधिकारी शशि भूषण लाल सुशील, अजय कुमार शुक्ला, अपर्णा यू और एसवीएस गंगाराव को प्रमोशन दिया गया. उत्तर प्रदेश संवर्ग के इन अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा के सुपर टाइम वेतनमान 18200 से 22400 (सातवें वेतन आयोग में यथा संशोधित पे मैट्रिक्स में लेवल 15) में 1 जनवरी 2026 या कार्यभार ग्रहण करने की तिथि जो भी बाद में हो, से प्रमोशन मिलेगा.
2010 बैच के आईएएस अधिकारी अखंड प्रताप सिंह, कुमार प्रशांत, नेहा शर्मा, मोनिका रानी, शंभू कुमार, योगेश कुमार, नीतीश कुमार, भवानी सिंह खंगारौत, संदीप कौर, दुर्गा शक्ति नागपाल, रविंद्र कुमार, ओम प्रकाश आर्य, के. बालाजी, आशुतोष निरंजन, सुजीत कुमार, नागेंद्र प्रताप, दिव्य प्रकाश गिरी, कृष्ण कुमार और सुधा वर्मा शामिल हैं. भारतीय प्रशासनिक सेवा में उत्तर प्रदेश संवर्ग के साल 2010 बैच के आईएएस अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा के सुपर टाइम वेतनमान (144200 से 218 200) (पे मैट्रिक्स में लेवल 14) में एक जनवरी 2026 या कार्य भार ग्रहण करने की तिथि, जो बाद में हो, से प्रोन्नत इस शर्त के साथ प्रदान की गई है कि यह अधिकारी आगामी दो वर्षों में अनिवार्य मिड कैरियर प्रशिक्षण प्रोग्राम फेज 4 पूरा कर लेंगे. 2012 बैच के आईएएस अधिकारी राजेश कुमार त्यागी को भारतीय प्रशासनिक सेवा के सिलेक्शन ग्रेड वेतनमान 123000 से 215900 में एक जनवरी 2026 या कार्यभार ग्रहण करने की तिथि जो बाद में हो, प्रोन्नति प्रदान की गई है. आगामी 2026 में अनिवार्य मिड कैरियर प्रशिक्षण प्रोग्राम फेज 3 पूरा करना होगा.
भारतीय प्रशासनिक सेवा 2013 बैच के आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल, राजकमल यादव, प्रियंका निरंजन, सत्येंद्र कुमार, अपूर्वा दुबे, अनुज सिंह, हर्षिता माथुर, अविनाश कुमार, दीपा रंजन, रमेश रंजन, संजीव रंजन, रविंद्र कुमार मंडल, सैमुअल पाल एन. जितेंद्र प्रताप सिंह, आलोक सिंह, शुभ्रांत शुक्ला, विशाल भारद्वाज, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, विजय कुमार सिंह, धीरेंद्र सिंह सचान, वंदना वर्मा, प्रेम प्रकाश सिंह, आर्यका अखौरी, सुनील कुमार वर्मा, अनीता वर्मा सिंह, शिशिर, सत्य प्रकाश पटेल, कंचन शरण रघुवीर और चांदनी सिंह शामिल हैं.
राज्यपाल ने भारतीय प्रशासनिक सेवा में उत्तर प्रदेश संवर्ग के वर्ष 2022 बैच के आईएएस अधिकारियों को उनके वर्तमान पद पर 1 जनवरी 2026 से वरिष्ठ समय मान/ वेतनमान की स्वीकृति प्रदान की है. इन अधिकारियों में श्रुति वर्मा, गामिनी सिंगला, उत्कर्ष द्विवेदी, अभिनव जे. जैन, दीक्षा जोशी, सुनील कुमार धनवंता, पूजा साहू, रामेश्वर सुधाकर सावनवाड़, प्रफुल्ल कुमार शर्मा, नेहा ब्याडवाल, राम मोहन मीणा, आलोक प्रसाद और कुमार सौरभ शामिल हैं.



टिप्पणियां