top of page

अब दुश्मन के हमलों से पूरी तरह सुरक्षित होगा दिल्ली-एनसीआर

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 10 दिस॰ 2025
  • 1 मिनट पठन

केंद्र सरकार ने स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम  की तैनाती को दी मंजूरी



नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली-एनसीआर की हवाई सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने स्वदेशी तकनीक आधारित इंटीग्रेटेड एयर डिफेंस वेपन सिस्टम (आईएडीडबलूएस) की तैनाती को मंजूरी दे दी है। यह सिस्टम उच्च गति वाले फाइटर एयरक्राफ्ट, ड्रोन, मिसाइल और स्वॉर्म-अटैक जैसे आधुनिक खतरों को रोकने में सक्षम है। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार यह प्रोजेक्ट अब प्राथमिकता पर है और तैनाती की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। यह कदम ऐसे समय में लिया गया है जब क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियां बढ़ी हैं और राजधानी को सुरक्षित रखने के लिए एक विश्वसनीय, तेज और पूरी तरह स्वदेशी सुरक्षा कवच की जरूरत महसूस की जा रही थी। आईएडीडबलूएस ने 23 अगस्त को ओडिशा के तट पर किए गए परीक्षण में अपनी क्षमता साबित की। परीक्षण के दौरान सिस्टम ने तीन अलग-अलग प्रकार के हवाई टारगेट—दो हाई-स्पीड अनमैन्ड एयरक्राफ्ट और एक मल्टी-कॉप्टर ड्रोन—को साथ-साथ खोजकर नष्ट किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने परीक्षण की सफलता को 'भारत की मल्टी-लेयर डिफेंस क्षमता में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी' बताया था। यह सिस्टम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 अगस्त को घोषित सुदर्शन चक्र मिशन का एक अहम हिस्सा है। मिशन का उद्देश्य देश के प्रमुख शहरों को भविष्य के हाई-टेक हवाई खतरों से सुरक्षित करना है, विशेषकर उन ड्रोन हमलों से जो समूह में लॉन्च किए जाते हैं और पारंपरिक डिफेंस सिस्टम को चुनौती देते हैं।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page