top of page

अखिलेश यादव ने फिर उठाए SIR पर सवाल

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 7 दिस॰ 2025
  • 2 मिनट पठन

 दावा- उत्तर प्रदेश में कट सकते हैं 2-3 करोड़ वोटर्स के नाम.



लखनऊ। चुनाव आयोग देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया करा रहा है। इसका मकसद वोटर लिस्ट में सुधार करना है। आयोग की इस प्रक्रिया पर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। इसी क्रम में समाजवादी राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने एक बार फिर इस चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर वोट काटे जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए करीब दो से तीन करोड़ लोगों के वोट कट सकते हैं। मीडिया से बातचीत में एसआईआर को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग का दायित्व अधिक से अधिक लोगों का वोट बनवाना है, लेकिन यूपी में बड़े पैमाने पर वोट काटे जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए करीब दो से तीन करोड़ लोगों के वोट कट सकते हैं। जनता कागज ढूंढने में परेशान है, जबकि हर किसी के पास आधार कार्ड, फिंगरप्रिंट और रेटिना की जानकारी पहले से दर्ज है। आधुनिक तकनीक का सही उपयोग होता तो न फार्म भरना पड़ता, न कागज ढूंढने पड़ते और न ही बीएलओ को जोखिम उठाकर घर-घर जाना पड़ता।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने अपने चुनावी वादों में से एक भी वादा पूरा नहीं किया है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता समाजवादी पार्टी के पक्ष में ऐतिहासिक परिणाम देगी। सहारनपुर की जनता ने लोकसभा चुनाव में गठबंधन का साथ दिया था और उन्हें भरोसा है कि आगे भी जनता समाजवादी पार्टी और गठबंधन को समर्थन देगी, जिससे प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। सपा प्रमुख ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर जनता को परेशान कर रही है, जैसा कि नोटबंदी और कोविड के दौरान किया गया था। महाकुंभ में भी कई लोगों की जान गई, लेकिन सरकार ने सही आंकड़े जारी नहीं किए।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page