top of page

हिंदू धर्म अपनाकर मुस्लिम रूबी ने रायबरेली के सन्नी से की शादी, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 29 दिस॰ 2025
  • 1 मिनट पठन

रायबरेली: रायबरेली के हरचंदपुर क्षेत्र में एक मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक से विवाह किया है. हरचंदपुर क्षेत्र में एक मंदिर में सन्नी कुशवाहा और रूबी ने सामाजिक और धार्मिक बंधनों को पीछे छोड़कर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के साथ सात फेरे लिये और एक साथ जीने की कसम खायी. सन्नी कुशवाहा रायबरेली हरचंदपुर क्षेत्र के मवईया के रहने वाला है. रूबी भदोही जिले की रहने वाली है. दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई. इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू हुई. पहले दोस्ती हुई . करीब 1 साल पहले दोनों पहली बार मिले थे. पहली मुलाकात में ही इन्होंने फैसला कर लिया कि जिंदगी साथ बिताएंगे. सन्नी कुशवाहा और रूबी ने तय किया कि जियेंगे तो साथ में जियेंगे. सोमवार को सन्नी मंदिर पहुंचा और पंडित जी से शादी की बात की. करणी सेना के जिलाध्यक्ष ने बताया कि मुस्लिम समाज की युवती रूबी ने हमारे क्षेत्र के सन्नी कुशवाहा से विवाह करने की इच्छा जताई थी. इसके लिये हमने मंदिर में शादी की व्यवस्था की.

रूबी ने बताया कि उनकी दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. प्रेम होने के बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया. उन्होंने बिना किसी दबाव के हिन्दू रीति रिवाज में मंदिर में शादी की है. रायबरेली के हरचंदपुर स्थित अचलेश्वर मंदिर प्रांगण में दोनों ने हिंदी रीति रिवाज के साथ विवाह किया. सर्व समाज में करणी सेना के जिला अध्यक्ष मोनू भदोरिया, कमलेश यादव प्रधान फरीदपुर, राजनाथ रास्ट्रीय स्वयं सेवक संघ हरचंदपुर कार्यवाह, सतीश सिंह, धनंजय रास्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जिला प्रचार प्रमुख अभिषेक वाजपेई, संतोष सिंह संजीत सिंह, चंदन द्विवेदी और ग्रामीण मौजूद रहे.

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page