top of page

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सांसदों के साथ की बैठक, बोले- सैंतीस जिताएंगे सत्ताइस

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 21 जन॰
  • 2 मिनट पठन

अखिलेश यादव ने कहा-आरएसएस ने हमेशा लोकतंत्र के साथ नाइंसाफी और संविधान के साथ किया धोखा



लखनऊ: समाजवादी पार्टी के सभी सांसदों की बैठक सोमवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने की. अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा शासन में संविधान खतरे में है और प्रदेश में कानून का राज पूरी तरह समाप्त हो चुका है. उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस ने हमेशा लोकतंत्र के साथ नाइंसाफी की है और संविधान के साथ धोखा किया है. भाजपा एसआईआर प्रक्रिया में धांधली करना चाहती है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय और राज्य निर्वाचन आयोग की वोटर लिस्ट में भारी अंतर है, जो भाजपा सरकार की बेईमानी को दर्शाता है.

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार और जुल्म चरम पर हैं. सरकारी बजट का बंदरबांट और लूट खुलेआम चल रही है. भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके हैं. भाजपा ने जनता के हर वर्ग को धोखा दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में मंदिरों को तोड़ा जा रहा है और जितने मंदिर इस सरकार के दौरान तोड़े गए हैं, उतने किसी राजा के कार्यकाल में भी नहीं तोड़े गए. अखिलेश यादव ने कहा कि यह सरकार लोगों के अधिकारों को कुचल रही है.अखिलेश यादव ने भरोसा जताया कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी. उन्होंने सभी सांसदों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में दिन-रात एक कर मेहनत करें और जनता के सुख-दुःख में साथ रहकर उनके मुद्दों के लिए संघर्ष करें. सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के अन्यायपूर्ण शासन से छुटकारा पाने और उत्तर प्रदेश से अराजकता समाप्त करने के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना जरूरी है, ताकि जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों को बहाल किया जा सके. उन्होंने बताया कि सभी सांसदों और विधायकों को उनके क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

अखिलेश ने कहा कि जनपदीय स्तर पर घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा, जिसमें जनता के वास्तविक मुद्दों को शामिल किया जाएगा.सांसदों की बैठक के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा एक धोखेबाज पार्टी है, जो हर वर्ग का अपमान कर रही है और अहंकार से भरी हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने शंकराचार्य जी, महारानी अहिल्या बाई होल्कर का अपमान किया है. भाजपा सरकार काशी से महारानी अहिल्या बाई होल्कर के नामो-निशान और उनके कार्यों को मिटाना चाहती है. उन्होंने कहा कि भाजपा सनातन के खिलाफ है और सनातनियों का अपमान कर रही है.मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री धृतराष्ट्र बन गए हैं. उत्तर प्रदेश में सब कुछ बर्बाद हो रहा है. सनातन संस्कृति और विरासत को नष्ट किया जा रहा है.

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page