विदेश में था मकान मालिक, किराएदार चलाने लगे सेक्स रैकेट
- Jantantra Live

- 24 जन॰
- 2 मिनट पठन
बनारस पुलिस की छापेमारी में एसबीआई बाबू संग चार युवतियां गिरफ्तार

वाराणसी। यूपी के वाराणसी में पुलिस आयुक्त की ओर से जारी हेल्पलाइन 9670705555 पर आई शिकायत के आधार पर कैंट पुलिस और एसओजी-2 की टीम ने शनिवार को सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। सेंट्रल जेल रोड स्थित कुंज विहार कॉलोनी से संचालिका की बहन, तीन युवतियों और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया गया। संचालिका पायल और उसके पति सिद्धार्थ राजपुरिया की तलाश की जा रही है। पायल का असली नाम शाहीन है, उसने प्रेम विवाह के बाद नाम बदल लिया। पति और बहन के साथ मिलकर वाराणसी में सेक्स रैकेट चलाने लगी। जिस फ्लैट में सेक्स रैकेट चल रहा था वह किराए पर लिया गया था। फ्लैट का मालिक विदेश में रहता है।
पुलिस ने मौके से मुख्य संचालिका पायल राजपुरिया की बहन नेहा श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कोलकाता के धर्मतला निवासी सिद्धार्थ राजपुरिया के साथ वहीं की रहने वाली शाहीन ने प्रेम विवाह किया। इसके बाद शाहीन ने अपना नाम पायल रख लिया। वहीं शाहीन की बहन रेहाना खातून ने भी मुनि श्रीवास्तव नाम के युवक से प्रेम विवाह कर लिया। इसके बाद अपना नाम नेहा श्रीवास्तव रख लिया। मनमुटाव के कारण मुनि श्रीवास्तव रेहाना को छोड़कर मुंबई चला गया।
इधर सिद्धार्थ राजपुरिया, उसकी पत्नी और साली के साथ कुंज विहार कॉलोनी में एक मकान में फ्लैट लेकर रहने लगे। इसके बाद उसी मकान में दो फ्लैट किराए पर ले लिया। ऊपरी तल पर सिद्धार्थ राजपुरिया, उसकी पत्नी और साली रहते थे, नीचे वाले फ्लैट में देह व्यापार शुरू कर दिया। जिस भवन में सेक्स रैकेट संचालित था, उसके मकान मालिक विदेश में रहते हैं। कार्रवाई के दौरान कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र हमराहियों के साथ मौजूद रहे।
पकड़ा गया युवक मलदहिया निवासी राहुल जायसवाल है, वह एसबीआई में बाबू है। उसके मोबाइल से 40 से 45 अलग-अलग युवतियों की तस्वीरें मिलीं। उसने पुलिस को बताया कि एक युवक के जरिये वह कुंज विहार कॉलोनी पहुंचा था। दोनों बहनें कोलकाता से युवतियों को बुलाकर फ्लैट पर रखती थीं, इसके बाद देह व्यापार कराती थीं। पकड़ी गईं तीनों युवतियां कोलकाता की थीं। तीनों 18 जनवरी को वाराणसी पहुंची थीं। मौके से निरोध, नगदी एवं अन्य सामग्रियां बरामद की गईं।



टिप्पणियां