लखनऊ: विधानसभा के सामने महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास
- Jantantra Live

- 7 अप्रैल
- 1 मिनट पठन

लखनऊ : विधानसभा के सामने मंगलवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया. जमीन विवाद से परेशान इस महिला ने दो महीने के भीतर दूसरी बार यह खौफनाक कदम उठाया है. मौके पर तैनात आत्मदाह निरोधक दस्ते ने मुस्तैदी दिखाते हुए महिला को हिरासत में ले लिया. महिला का आरोप है कि पड़ोसी ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है और अधिकारियों के चक्कर काटने के बावजूद उसे न्याय नहीं मिल रहा है.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मानकनगर की रहने वाली संध्या अचानक लोकभवन के गेट नंबर-1 के पास पहुंचीं और आत्मदाह का प्रयास किया. इस दौरान ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों और आत्मदाह दस्ते ने उन्हें पकड़ लिया. पुलिस उन्हें तत्काल हिरासत में लेकर हजरतगंज थाने ले गई. महिला का आरोप है कि इस संदर्भ में वह कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई. डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर ने बताया कि महिला को समझा बुझाकर थाने ले जाया गया है. पुलिस आगे की कारवाई कर रही है.




टिप्पणियां