top of page

यूपी में 7 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर, इनमें जीडीए के सचिव राजेश कुमार सिंह भी शामिल

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 24 दिस॰ 2025
  • 1 मिनट पठन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को सात आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. इस फेरबदल में मुख्य विकास अधिकारियों (CDO) और विकास प्राधिकरणों के पदों पर महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिले हैं.

राजेश कुमार सिंह को सीडीओ बनाया गया : तबादलों में देवरिया के मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय को विशेष सचिव, समन्वय विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा अपर परियोजना समन्वयक, यूपी डास्प के पद पर स्थानांतरित किया गया है. उनके स्थान पर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव राजेश कुमार सिंह को देवरिया का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है.

विनय कुमार सिंह को मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया : सुलतानपुर के मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के महत्वपूर्ण पद पर भेजा गया है. सुलतानपुर में उनकी जगह बिजनौर के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विनय कुमार सिंह को मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है.

मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह को विशेष सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन नियुक्त किया गया है. इस पद पर कानपुर देहात की मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन. को उपाध्यक्ष, मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के रूप में तैनात किया गया है. इसके अलावा उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के परीक्षा नियंत्रक विधान जायसवाल को कानपुर देहात का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है. प्रमुख सचिव एम देवराज की ओर से सूची जारी की गई है. सरकार की ओर से कहा गया है कि ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हैं.


 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page