top of page

यूपी के अमरोहा में जज के पेशकार की पीट-पीटकर हत्या

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 12 जन॰
  • 2 मिनट पठन

पत्नी और बच्चे बचाने के लिए चिल्लाते रहे, कार-बाइक में टक्कर पर हुआ था विवाद



अमरोहा। डिडौली कोतवाली क्षेत्र में रविवार को जज के पेशकार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. हरियाना गांव में कार और बाइक में टक्कर हो गई. इससे भड़के बाइक सवार युवकों ने जज के पेशकार को कार से खींचकर बीच सड़क पीट-पीटकर मार डाला. घटना की सूचना मिलते ही डिडौली पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. मृतक की पहचान मोहल्ला नल के रहने वाले राशिद के रूप में हुई है. अमरोहा में जूनियर डिवीजन जज के पेशकार थे. रविवार को राशिद अपनी बलेनो कार से मुरादाबाद जा रहे थे. गाड़ी में पत्नी, तीन बच्चे और एक भतीजा था. हरियाना गांव के पास कार की बाइक से टक्कर हो गई. राशिद ने विरोध किया तो बाइक सवार दोनों युवक विवाद करने लगे. इसके बाद फोन कर अपने कुछ साथियों को बुला लिया. राशिद वहां से जाने लगे तो युवकों ने बाइक आगे लगाकर घेर लिया. परिवार के सामने कार से खींचकर बीच सड़क पर लात-घूंसों से मारने लगे. सीने पर लात मारने से राशिद गिर गए. इस बीच पत्नी और बच्चे छोड़ने के लिए चिल्लाते रहे. लेकिन युवक राशिद की पिटाई करते रहे. राशिद बेसुध हो गए तो युवक छोड़कर भाग निकले. उन्हें अर्बन हॉस्पिटल गए, वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया. इसके बाद जीवन 24 हॉस्पिटल ले गए. डॉक्टरों ने चेक किया और मृत घोषित कर दिया. मामले में पुलिस को तहरीर दी. सीओ अभिषेक कुमार यादव ने बताया, आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं. आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page