यूपी के 17 लापरवाह मेडिकल अफसर बर्खास्त
- Jantantra Live

- 12 जन॰
- 1 मिनट पठन
लखनऊ के 4 डॉक्टरों से जवाब-तलब, 3 को चेतावनी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। इसी क्रम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बड़ी कार्रवाई कर दी है। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लापरवाह चिकित्साधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। उपमुख्यमंत्री के निर्देश पर 17 लापरवाह चिकित्साधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं उपमुख्यमंत्री की इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में हंडकंप मच गया है।
दरअसल उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ड्यूटी से लगातार गायब रहने वाले चिकित्साधिकारीयों पर कार्रवाई की है। कुल 17 चिकित्साधिकारियों पर गाज गिरी है। इन्हें बर्खास्त किया गया है। इसके साथ ही मरीजों के साथ अभद्रता करने वाले 4 चिकित्साधिकारियों पर भी एक्शन हुआ है। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है। वहीं तबादला होने के बाद भी नई तैनाती का कार्यभार न ग्रहण करने वाले डॉ. गजेंद्र सिंह के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। डॉ. गजेंद्र सिंह के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही कई चिकित्साधिकारियों से लापरवाही के मामले में स्पष्टीकरण तलब किया है। बीकेटी ट्रामा सेंटर के 4 चिकित्साधिकारियों से लापरवाही के मामले में सफाई मांगी गई है। इतना ही नहीं, 3 चिकित्साधिकारियों को काम में लापरवाही बरतने के चलते चेतावनी जारी करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा काम में लापरवाही और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना पर 5 चिकित्साधिकारियों की वेतन वृद्धि रोक के साथ परिनिंदा दंड लगाया गया है। वहीं दवा खरीदने वाले 2 चिकित्साधिकारियों की पेंशन में 10 प्रतिशत की कटौती करने के भी निर्देश दिए गए हैं।



टिप्पणियां