top of page

मेरठ में बीच सड़क पर दे दनादन

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 2 दिन पहले
  • 2 मिनट पठन

बीच-बचाव करने आए राहगीरों को भी पीटा, पुलिस ने हिरासत में लिया



​मेरठ : सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कचहरी जैसे सुरक्षित और भीड़भाड़ वाले इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक सवार दो दबंग युवकों ने जमकर उत्पात मचाया. मामूली सी बात पर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने न केवल एक युवक को पीटा, बल्कि बीच-बचाव करने आए राहगीरों के साथ भी अभद्रता और मारपीट की.

​जानकारी के अनुसार, सागर नाम का एक युवक कचहरी के पास सड़क पार कर रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और सागर को टक्कर मार दी. सागर ने विरोध किया, तो बाइक सवारों ने सड़क के बीचों-बीच गाड़ी रोक दी और उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया. कुछ स्थानीय लोग और राहगीर बचाने के लिए आगे आए, तो दबंगों का गुस्सा उन पर भी फूट पड़ा.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ​आरोपी युवक पूरी तरह दबंगई पर उतारू थे, ​जो भी उन्हें रोकने की कोशिश कर रहा था, वे उसके साथ भी मारपीट और गाली-गलौज कर रहे थे. ​काफी देर तक सड़क पर हंगामा चलता रहा, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ. ​हंगामे की सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थिति को काबू में करते हुए मारपीट करने वाले आरोपियों और पीड़ित युवक को हिरासत में लेकर थाना पहुंचाया. थाना प्रभारी सौरभ शुक्ला ने बताया कि ​मारपीट की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर गई थी. आरोपियों और पीड़ित को थाने लाया गया है. विवाद के असली कारणों की पड़ताल की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर अराजकता फैलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.


 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page